Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला: लाखों किसानों की रबी फसल को नुकसान, 323.49 करोड़ की सहायता राशि सीधे खातों में होगी जमा

Akola News: जिले के 3.56 लाख किसानों को रबी फसल नुकसान पर 323.49 करोड़ की सहायता मंजूर हुई है। सरकार ने प्रति हेक्टेयर 10 हजार की मदद तय की। राशि सीधे खातों में जाएगी, कर्ज में समायोजित नहीं होगी।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Nov 08, 2025 | 11:35 AM

लाखों किसानों की रबी फसल को नुकसान

Follow Us
Close
Follow Us:

राज्य सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए घोषित राहत पैकेज के तहत अकोला जिले के 3 लाख 56 हजार 229 किसानों को रबी मौसम के लिए 323.49 करोड़ रुपये की सहायता मंजूर की गई है। यह सहायता 3 लाख 23 हजार 496 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए दी जा रही है। इस वर्ष जिले में जून की शुरुआत में बारिश कम हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ी।

हालांकि जून के अंत में दो बार भारी वर्षा हुई, लेकिन जुलाई में औसत से कम बारिश रही। अगस्त और सितंबर में कभी रुक-रुक कर तो कभी तेज बारिश हुई, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा। पिछले खरीफ और रबी सीजन में भी फसलें प्रभावित हुई थीं, जिससे किसान आर्थिक संकट में आ गए थे। राज्य सरकार ने 7 अक्टूबर को 31,628 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की थी, जिसमें रबी सीजन के लिए प्रति हेक्टेयर 10 हजार रुपये की सहायता शामिल है।

सहायता राशि कर्ज खातों में समायोजित नहीं होगी

इस संबंध में सरकारी परिपत्र मंगलवार को जारी किया गया। शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसानों को दी जाने वाली सहायता राशि को बैंक उनके कर्ज खातों में समायोजित न करें। इसके लिए जिलाधिकारी को सभी बैंकों को निर्देश देने होंगे। सहायता वितरण के बाद लाभार्थियों की सूची और सहायता का विवरण जिले की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। इन सभी निर्देशों के पालन की जिम्मेदारी जिलाधिकारी की होगी।

सम्बंधित ख़बरें

मनपा चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, निर्वाचन निरीक्षक ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

अकोला मनपा चुनाव प्रत्याशी जोश में, उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर, लेकिन मतदाताओं में उत्साह नहीं

भाजपा सरकार का अंग्रेजों जैसा व्यवहार! सांसद प्रतापगढ़ी ने लगाया आरोप, बोले- ये गंगा जमुनी तहजीब का शहर

अकोला पुलिस की 17 सेवाएं ऑनलाइन, अब घर बैठे मिलेंगे प्रमाणपत्र व एफआईआर

ये भी पढ़ें : Mumbra रेल हादसा केस में इंजीनियरों की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरी FIR की आशंका

सहायता राशि सीधे बैंक खातों में जमा होगी

पहले सहायता राशि जिला प्रशासन के माध्यम से तालुकों को वितरित की जाती थी, लेकिन अब ऑनलाइन प्रणाली के तहत पात्र किसानों की जानकारी एकत्र कर शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद सहायता राशि सीधे नुकसानग्रस्त किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।

Lakhs of farmers rabi crops damaged rs 32349 crore aid to be deposited directly into their accounts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 08, 2025 | 11:35 AM

Topics:  

  • Akola District News
  • Akola News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.