Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Fake Birth Certificate: किरीट सोमैया ने अकोला पुलिस को सौंपे सबूत, बोले- बांग्लादेशी कर रहे अवैध घुसपैठ

अकोला में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले का मामला लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मंगलवार को फिर एक बार अकोला पुलिस से जांच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी...

  • By आकाश मसने
Updated On: Feb 19, 2025 | 08:23 AM

अकोला पहुंचे भाजपा नेता किरीट सोमैया (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अकोला: अकोला में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले का मामला लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मंगलवार को फिर एक बार अकोला पुलिस से बातचीत कर जांच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। अकोला के रामदासपेठ पुलिस स्टेशन पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों को बोगस कागजात से जुड़े कुछ दस्तावेज सौंपे।

इसके बाद किरीट सोमैया ने जिले की पातुर तहसील का दौरा किया और घुसपैठ के महत्वपूर्ण सबूत प्रस्तुत किए, जिससे पातुर और आसपास के क्षेत्रों में हलचल मच गई है। उन्होंने तहसील कार्यालय में अधिकारियों से बातचीत की। इस बीच, पुलिस ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में 11 और लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

24 लागों के खिलाफ मामले दर्ज

जांच में सामने आया है कि ये आरोपी नकली दस्तावेजों के आधार पर जन्म प्रमाण पत्र तैयार करवा रहे थे। यह उल्लेखनीय है कि इससे पहले 3 फरवरी को भी 11 लोगों पर मामले दर्ज किए गए थे। इस बनावटी जन्म प्रमाण पत्र प्रकरण में अब तक कुल 24 लोगों पर मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

किरीट सोमैया ने की कार्रवाई की मांग

पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है कि किन लोगों को फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारतीय नागरिकता दिलाई गई है। इस कारण पुलिस विभाग तथा सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है और संकेत दिए हैं कि जल्द ही कुछ और आरोपी गिरफ्तार हो सकते हैं। पुलिस इस प्रकरण पर पूरी गंभीरता से जांच कर रही है।

पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि तहसील कार्यालय ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जन्म प्रमाण पत्र जारी करने वाले बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को जारी किए गए दस्तावेजों की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि, ऐसे कार्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस बारे में बिलकुल कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर उनके साथ विधायक रणधीर सावरकर, जिला भाजपाध्यक्ष किशोर मांगटे पाटिल, भाजपा के महानगराध्यक्ष जयंत मसने उपस्थित थे। उन्होंने इसके पूर्व भी अपने अकोला दौरे में आरोप लगाया था कि लोकसभा चुनाव के बाद जन्म और जाति प्रमाण पत्र के लिए प्राप्त आवेदनों में नाम बांग्लादेशियों के थे।

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र वाले 16 लोगों की सूची दी

बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ के मामले में भाजपा नेता किरीट सोमैया ने रामदास पेठ पुलिस थाने का दौरा किया था और फर्जी जन्म प्रमाण पत्र वाले 16 लोगों की सूची सबूतों के साथ उपविभागीय पुलिस अधिकारी सतीश कुलकर्णी और पुलिस निरीक्षक मनोज बहुरे को सौंपी थी।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

इसके बाद, अकोला तहसील कार्यालय द्वारा दस्तावेजों की जांच की गई और पाया गया कि 11 लोगों ने फर्जी दस्तावेज जमा करके जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त किए थे। उनकी रिपोर्ट रामदास पेठ पुलिस को सौंप दी गई है और इससे पहले 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Kirit somaiya handed over evidence of fake birth certificate scam to akola police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 19, 2025 | 07:24 AM

Topics:  

  • Akola News
  • Bangladeshis
  • BJP
  • Kirit Somaiya

सम्बंधित ख़बरें

1

अब बिहार की सियासत में BJP ‘बॉस’! नीतीश की JDU हाशिये आई, आंकड़ों से समझिए पूरा सियासी गणित

2

Akola: गड्ढों से हादसे पर हाईकोर्ट का गुस्सा, ठेकेदारों के साथ मनपा अफसरों की जेब से कटेगा जुर्माना

3

Akola में शुरू हुई E-Bus Service! अमरावती, वाशिम और बालापुर के लिए अब चलेगी ‘साइलेंट’ बस

4

NDA में चिराग की ‘बगावत’ तो RJD के ऑफर से ‘INDIA’ में खलबली; बिहार में सीट शेयरिंग पर सियासी संग्राम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.