विक्रेताओं की हड़ताल का असर, खामगांव में कृषि केंद्रों का बंद, किसानों को खाद-बीज के लिए भटकना पड़ा
Khamgaon Agriculture Strike: खामगांव में कृषि सेवा केंद्रों के बंद आंदोलन का व्यापक असर दिखा, वहीं जिगांव परियोजना के पीवीसी पाइप गोदाम में भीषण आग से भारी नुकसान हुआ।
- Written By: आंचल लोखंडे
Agriculture Strike सोर्सः फाइल फोटो- (सोशल मीडिया)
Jigaon Project Fire: अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कृषि केंद्र संचालकों और विक्रेता संघों द्वारा पुकारे गए ‘बंद’ को सोमवार को शहर में व्यापक समर्थन मिला। जिले भर में जारी इस अनिश्चितकालीन आंदोलन का खामगांव में खासा असर देखा गया। सुबह से ही शहर के अधिकांश कृषि सेवा केंद्र बंद रहे, जिससे खाद, बीज और कीटनाशक खरीदने आए किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। संगठन की मुख्य मांग रासायनिक खाद पर डीलर मार्जिन बढ़ाने और बिना लिंकिंग के खाद की सुलभ आपूर्ति सुनिश्चित करने की है।
विक्रेताओं ने नए ‘सीड एक्ट’ और ‘कीटनाशक अधिनियम’ के कड़े प्रावधानों को रद्द करने या उनमें सुधार की मांग की है। संगठनों ने अवैध एचटीबीटी बीजों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई और ‘साथी’ ऐप के जरिए अनिवार्य बिक्री को व्यावहारिक न होने के कारण रद्द करने का प्रस्ताव रखा है। कोई हताहत नहीं: गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा – व्यवस्था संभाली। आग लगने के सटीक – कारणों का पता लगाया जा रहा है।
11 वर्षीय बालक की संदिग्ध मौत
अस्पताल लाने से स्थानीय जय मातादी नगर (वाडी) निवासी एक 11 वर्षीय पहले तोड़ा दम इस घटना से परिसर में शोक की लहर है। मृतक की बालक को मृत अवस्था में सामान्य अस्पताल लाया गया। पहचान युवराज शंकर बावतुलकर के रूप में हुई है। उसे 26 अप्रैल की सुबह तड़के अस्पताल लाया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों की सूचना पर खामगांव शहर पुलिस ने मर्ग दाखिल किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि मृत्यु के सही कारणों का पता चल सके।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में कृषि सेवा केंद्र बंद, बीज-खाद विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल, खरीफ सीजन से पहले बड़ा झटका
बेहद शर्मनाक! पुणे में बैंक एजेंट ने कर्जदार दंपति को लातों और घूंसे से पीटा, वीडियो वायरल
भंडारा में मुद्रा योजना का असर, 456 करोड़ के ऋण से 26,807 उद्यमियों को सहारा
कोल्हापुर सेक्स स्कैंडल आरोपी की मोडस ऑपरेंडी, शाहिद और शाहरुख को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा
ये भी पढ़े: चना खरीद का लक्ष्य पूर्ण, विधायक सावरकर की पहल से पुनः शुरू होने की संभावना
जिगांव परियोजना के गोदाम में भीषण आग
पीवीसी पाइप गोदाम में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि आसमान में धुएं के गुबार कई किलोमीटर दूर से देखे जा सकते थे। तहसील के मटरगांव-जलंब रोड पर स्थित जिगांव परियोजना (प्रकल्प) के मिलते ही खामगांव, बुलढाणा, शेगांव, मलकापुर और जलगांव से दमकल की गाड़यां मौके पर पहुंची। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम में रखे पीवीसी पाइप ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैली, जिससे बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ है।
