सराफा कारोबारियों पर IT ने कसा शिकंजा, नागपुर पुलिस के साथ चलाया जॉइंट ऑपरेशन, 9 दुकानों पर लिया एक्शन
Income Tax raid: महाराष्ट्र में आयकर विभाग ने नागपुर और संभाजीनगर पुलिस के साथ मिलकर जॉइंट ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन के चलते आयकर विभाग ने तीन जिलों में 9 सराफा काराबारियों के दुकानों पर छापा मारा।
- Written By: प्रिया जैस
आयकर विभाग की छापेमारी (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)
अकोला: बुधवार को आयकर विभाग ने विदर्भ के कई स्थानों पर सराफा कारोबारियों को अपने टार्गेट पर लिया। अकोला, अमरावती, यवतमाल में कुल 9 दुकानों पर छापेमारी की गई। अकोला में 4, अमरावती शहर में 3, यवतमाल और परतवाड़ा में 1-1 दुकान पर कार्रवाई की गई जिससे इन जिलों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के लिए नागपुर, संभाजीनगर से अधिकारियों को बुलाया गया था।
आयकर विभाग की छापेमारी देर रात तक जारी रही। सूत्रों के मुताबिक कुछ व्यापारियों के खिलाफ टैक्स चोरी की ठोस जानकारी मिलने के बाद विभाग द्वारा यह संयुक्त अभियान चलाया गया। सुबह होते ही अधिकारी अकोला के सराफा बाजार में पहुंच गए। पूनम ज्वेलर्स, एकता ज्वेलर्स, प्रकाश ज्वेलर्स और ईशा ज्वेलर्स में छापामार कार्रवाई कर दस्तावेजों की जांच शुरू की।
दुकानों के साथ ही सराफा व्यापारियों के आवास की भी छानबीन की गई। कार्रवाई के दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि अधिकारियों को इस छापेमारी में क्या सबूत या सामग्री हाथ लगी है। विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया मगर सराफा व्यापारियों में इस कार्रवाई को लेकर भारी चिंता और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
दस्तावेज, कम्प्यूटर डेटा और आभूषणों का ब्योरा खंगाला
अमरावती में भी नागपुर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने बुधवार को एकता आभूषण के अमरावती, अकोला व परतवाडा स्थित प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई में अधिकारियों ने दुकान से दस्तावेज, कम्प्यूटर डेटा जब्त किया और आभूषणों का ब्योरा खंगाला। प्रतिष्ठानों के साथ ही संचालक के घर की भी जांच की गई।
जानकारी के अनुसार इन तीनों प्रतिष्ठान का मालिक एक ही है। यह कार्रवाई बड़े पैमाने पर टैक्स गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए की गई। नागपुर से 13 अधिकारी 6 गाड़ियों में आए थे। दुकानें राजेश अटलानी की होने की जानकारी मिली। जांच टीम पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। हर कोई इस कार्रवाई को लेकर चर्चा कर रहा था।
एक साथ की गई कार्रवाई: यह कार्रवाई पूनम ज्वेलर्स, एकता ज्वेलर्स, प्रकाश ज्वेलर्स और ईशा ज्वेलर्स पर एक साथ की गई। यह पहली बार नहीं है कि अकोला में इस तरह की छापेमारी हुई हो।
