बालापुर में तेज तूफान से केला उत्पादकों को भारी नुकसान, किसानों ने सर्वे और मुआवजे की मांग
Banana Crop Damage: अकोला जिले की बालापुर तहसील में हाल ही में आए तेज आंधी-तूफान से किसानों की केला फसल को भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों ने जिलाधिकारी और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
Crop Damage (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Balapur Farmers: हाल ही में आए तेज आंधीतूफान से तहसील के अनेक किसानों की केला फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित किसानों ने नुकसान का पंचनामा कर शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी वर्षा मीना तथा बालापुर के तहसीलदार वैभव फरतारे को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया है कि 1 जून को आए तेज तूफान के कारण खेतों में खड़ी केला फसल पूरी तरह गिर गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि बालापुर तहसील को केला फसल बीमा योजना से बाहर रखा गया है, जबकि केला उत्पादन में रोपण से लेकर कटाई तक भारी खर्च आता है। बेहतर आय की उम्मीद में किसानों ने केला उत्पादन का प्रयोग किया था, लेकिन प्राकृतिक आपदा के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर गया।
खरीफ बुवाई का मौसम शुरू
किसानों ने कहा कि खरीफ बुवाई का मौसम शुरू होने वाला है और अब नई फसल के लिए पूंजी जुटाना बड़ी चुनौती बन गया है. इसलिए नुकसान का तत्काल सर्वे कर सरकार से उचित मुआवजा दिलाया जाए। ज्ञापन पर दीपाली नलकांडे, राजेश नलकांडे, कार्तिक आखरे, अमोल नलकांडे, महेंद्र आखरे, सुपीनाथ नलकांडे, रत्ना ठाकरे, पुंडलिक ठाकरे, आनंदा ठाकरे, मिथुन काले, अनंता नलकांडे तथा महेंद्र नलकांडे सहित अन्य किसानों के हस्ताक्षर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
AI में महाराष्ट्र बनेगा नंबर-1, महा AI से प्रशासनिक कार्यों में तकनीकी उपयोग बढ़ाने की चल रही तैयारी
छात्रों पर दमन बंद हो, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो… हिंदी विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर जताया विरोध
महाराष्ट्र को 2030 तक No.1 बनाने की तैयारी, सह्याद्री में CM देवेंद्र फडणवीस ने ली वॉर रूम समीक्षा बैठक
ये भी पढ़े: ‘शिवतीर्थ’ पर राज ठाकरे से अचानक मिलने पहुंचे संजय राउत; विधान परिषद चुनाव के बीच मुलाकात से मची खलबली
सर्वे कर रिपोर्ट भेजी जाएगी
तहसीलदार वैभव फरतारे ने कहा कि आंधी-तूफान से हुए नुकसान का पंचनामा कर रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।
