

Procurement Of Grain At Guaranteed Price Begins: खरीफ मौसम 2025-26 के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा सोयाबीन, मूंग और उड़द की गारंटी मूल्य पर खरीदी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस निर्णय से राज्य के हजारों किसानों को बड़ी राहत मिली है। यह जानकारी विधायक एवं भाजपा प्रदेश महासचिव रणधीर सावरकर ने दी।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के 28 अक्टूबर 2025 के पत्र के अनुसार, राज्य सरकार ने 30 अक्टूबर से किसानों की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विधायक रणधीर सावरकर ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस विषय में मांग की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने 30 अक्टूबर से खरीदी शुरू करने का आश्वासन दिया था। अपने वचन को निभाते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में यह निर्णय लेकर उन्हें राहत प्रदान की है।