सरकारी पैसा हमारे बाप का नहीं! बड़बोलेपन से बाज नहीं आ रहे शिरसाट, मचा बवाल
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मंत्री विवादित बयान देने से पीछे नहीं हट रहे है और सीएम देवेंद्र फडणवीस लगातार चेतावनी दिए जा रहे है। इस बार संजय शिरसाट और अमोल मिटकरी के बयान ने हंगामा मचाया है।
- Written By: प्रिया जैस
संजय शिरसाट (फाइल फोटो)
Maharashtra Politics: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सख्त चेतावनी के बाद भी राज्य में महायुति सरकार के मंत्रियों के विवादित बयान थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। छत्रपति संभाजीनगर के होटल वीआईटीएस (विट्स) की बिक्री में हुई कथित धांधली तथा विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान वायरल हुए नोटों के बाद के साथ वाले वीडियो के कारण विवादों में घिरे शिरसाट ने अकोला में एक कार्यक्रम में सरकारी पैसे को लेकर विवादित बयान दिया है।
राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने अकोला में सामाजिक न्याय भवन का उद्घाटन के मौके पर कहा कि सामाजिक न्याय भवन के छात्रावास के लिए आप 5, 10 या 15 करोड़ रुपए, चाहे जितना भी धन मांगें। हम इसे तुरंत मंजूर कर लेंगे। क्योंकि यह सरकार का पैसा है, हमारे बाप का पैसा नहीं जा रहा है ना?’ शिरसाट ने जब यह विवादित बयान दिया, उस समय मंच पर भाजपा विधायक हरीश पिंपले, राकांपा विधायक अमोल मिटकरी और कांग्रेस के साजिद खान पठान मौजूद थे।
अमोल मिटकरी को दी सलाह
महायुति सरकार में उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी के मंत्री माणिकराव कोकाटे की ही तरह उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी के मंत्री संजय शिरसाट भी लगातार विवादों में घिरे रहते हैं लेकिन संजय शिरसाट बड़बोले पन से बाज नहीं आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अब पेड़ टूटना कैसे रोकेंगे, चेंबूर स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत पर मंत्री संजय शिरसाट के बेरहम बयान से बवाल
राज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, चंद्रपुर मनपा में 6 मनोनीत पार्षदों का चयन टला
वाशिम में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, 10.20 लाख मतदाताओं का होगा सत्यापन
अकोला के कार्यक्रम में मंत्री शिरसाट ने एनसीपी विधायक अमोल मिटकरी को संभलकर बोलने की सलाह दी लेकिन खुद विवादित बयान देने वाले से खुद को रोक नहीं पाए। सरकारी पैसा वाले अपने बयान से पहले उन्होंने अमोल मिटकरी से कहा कि आपकी वजह से मीडिया को अच्छी टीआरपी मिलती है। इसलिए आप ज्यादा नहीं बोलना। अन्यथा आपका भी हमारी तरह ही हाल होगा।
राज पर चुप्पी, राहुल पर तंज
कार्यक्रम में संजय शिरसाट ने राज ठाकरे के बयान पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया लेकिन राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी चुनाव आयोग को जब तक सबूत देंगे उससे पहले 2029 के चुनाव हो चुके होंगे।
यह भी पढ़ें – उद्धव का दिल्ली दौरा तय, राहुल गांधी ने दिया न्यौता, राष्ट्रपति से मीटिंग फिक्स!
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने पनवेल में शेकाप के स्थापना दिवस कार्यक्रम में जन सुरक्षा कानून के संदर्भ में सरकार पर जमकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हिम्मत हो तो गिरफ्तार करो। उन्होंने यह भी सवाल किया कि हक के लिए लड़ेंगे तो क्या अर्बन नक्सली मानकर गिरफ्तार करोगे।
इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जन सुरक्षा कानून उनके लिए नहीं है। वे नागपुर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। साथ ही यह भी कहा कि अगर आप अर्बन नक्सलियों की तरह हरकत करोगे तो गिरफ्तारी होगी। आप अर्बन नक्सल की तरह नहीं बनोगे तो गिरफ्तार करने का कोई कारण नहीं है।
