जीएचआरयू अमरावती में 3 मई से थीम बेस्ड पेंटिंग स्पर्धा: चित्रकारों को मिलेगा अभिव्यक्ति का मंच और नगद पुरस्कार
Amravati News: जीएचआरयू 3 मई से बाल चित्रकारों से लेकर प्रोफेशनल के लिए थीम बेस पेंटिंग स्पर्धा का आयोजन कर रहा है। यह स्पर्धा हर रविवार को होगी, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के चित्रकार भाग ले सकते हैं।
Amravati Raisoni University
Amravati Raisoni University: अमरावती जी. एच. रायसोनी यूनिवर्सिटी द्वारा शहर के बाल चित्रकारों से लेकर प्रोफेशनल के लिए विषय केंद्रित थीम बेस पेंटिंग स्पर्धा का आयोजन करने किया है। इस स्पर्धा का शुभारंभ 3 मई से अंजनगांव बारी रोड स्थित यूनिवर्सिटी परिसर में होगा। विशेष यह स्पर्धा मई माह के प्रत्येक रविवार को आयोजित कराई जाएगी।
स्पर्धा की श्रृंखला में रविवार 3 मई को सुबह 8.30 बजे से शुरू होने वाली प्रतियोगिता की थीम दैनिक जीवन में वार्ली warli in Daily Life है।यह जानकारी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. विनायक देशपांडे ने दी।स्पर्धा में 8 से लेकर 21 वर्ष की आयु से अधिक के सभी शौकिया, प्रोफेशनल और एमेच्योर चित्रकार हिस्सा ले सकते है। स्पर्धा के लिए पहले पंजीयन करना अनिवार्य होगा। स्पर्धा के अलगअलग आयु वर्ग समूह के विजेताओं को नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
8 से 13 वर्ष आयु वर्ग के समूह में प्रथम पुरस्कार 3000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 2000, तृतीय पुरस्कार 1000 रूपये प्रदान किए जाएंगे। सांत्वना पुरस्कार के विजेताओं को 500 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 14 से 21 आयु वर्ग समूह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को प्रथम पुरस्कार 5000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 3000, तृतीय पुरस्कार 2000 रूपये प्रदान किए जाएंगे। सांत्वना पुरस्कार के विजेताओं को 1000 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur News: चंद्रपुर में बाढ़ का कहर, धान-कपास-सोयाबीन की सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद
Pink Platform: मुंबई में SRUCC की बैठक में प्रस्ताव, लोकल के महिला डिब्बे के सामने गुलाबी स्टॉपिंग पॉइंट!
बुलढाना में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, अकोला पीसीपीएनडीटी टीम के स्टिंग ऑपरेशन में 3 आरोपी गिरफ्तार
नागपुर मनपा मुख्यालय बना शराबियों का अड्डा? छठवीं मंजिल पर मिलीं खाली बोतलें, सामाजिक कार्यकर्ता ने खोला पोल
21 वर्ष से अधिक आयु वर्ग समूह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को प्रथम पुरस्कार 7000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 5000, तृतीय पुरस्कार 3000 रूपये प्रदान किए जाएंगे। सांत्वना पुरस्कार के विजेताओं को 1500 रुपए का नगद पुरस्कार सह सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:- साकोली में बुद्ध पूर्णिमा पर सप्ताह भर कार्यक्रमों की धूम; नाना पटोले करेंगे उद्घाटन, कव्वाली से होगा प्रबोधन
स्पर्धा की थीम दैनिक जीवन और परिसर और हरित अमरावती, स्वच्छ अमरावती है। सभी पेंटिंग पारम्परिक कला के अनुरूप अर्थात वार्ली, मधुबनी, गोंड, पट्टचित्र, कलमकारी चित्र शैली में होना चाहिए।
स्पर्धा के दौरान सभी प्रतिभागियों को ड्राइंग पेपर यूनिवर्सिटी की ओर से प्रदान किया जाएगा। शेष पेंटिंग सामग्री स्वयं लाना होगा।स्पर्धा की अधिक जानकारी के लिए स्पर्धा के संयोजक डॉ। अमर मोरे और कौसर अंसारी से संपर्क करने का अनुरोध आयोजकों ने किया है।
