7,500 लाभार्थियों को 7.40 करोड़ के लाभ वितरित 0 रवि राणा के जन्मदिन पर महाराजस्व

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के मार्गदर्शन में अमरावती में 7,500 लाभार्थियों को 7.40 करोड़ रुपये के लाभ वितरित किए गए।
amrawati-935
Published on
Updated on

Amravati News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अमरावती के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के मार्गदर्शन तथा विधानसभा आश्वासन समिति के अध्यक्ष विधायक रवि राणा की पहल पर अमरावती तहसील कार्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान के तहत समाधान विशेष शिविर लिय गया. शिविर राणा के जन्मदिवस पर लिया गया जिसमें 7500 लाभार्थियों को 7 करोड़ 40 लाख रुपए के लाभ वितरित किए गए.फोटो महाराजस्व अभियानकार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री और पालकमंत्री ने फोन के माध्यम से विधायक राणा को उनके जन्मदिन की बधाई दी.

शिविर में कुल 57 सरकारी विभागों ने अपनी सहभागिता दर्ज की. राणा के हाथों लगभग 7,500 लाभार्थियों को कुल 7 करोड़ 40 लाख रुपये की विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभ वितरित किए गए. रवि राणा ने स्वयं सभी 57 स्टालों पर जाकर निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया. शिविर में 25 मिनी ट्रैक्टर, 3200 पीआर कार्ड, उमेद अभियान के तहत बैंक ऋण, 13 सिलाई मशीनें, 32 पापड़ मशीनें और लेक लाडकी योजना के तहत 600 बच्चियों को लाभ, 1200 आयुष्मान भारत कार्ड और 600 चश्मों, संजय गांधी निराधार योजना के तहत 1200 लाभार्थी, 300 मनरेगा कुएं, 22 व्यायामशाला अनुदान और 500 नए राशन कार्ड वितरित किए गए.

इस अवसर पर पूर्व सांसद नवनीत राणा, उपमहापौर सचिन भेंडे, एसडीओ अनिल भटकर, तहसीलदार अक्षय मांडवे व विजय लोखंडे, समाज कल्याण सहआयुक्त राजेंद्र जाधवर सहित युवा स्वाभिमान पार्टी के पदाधिकारी और सभी 57 विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com