Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विवाह के नाम पर आर्थिक धोखाधड़ी, एमआईडीसी पुलिस ने किया मामला दर्ज

अकोला में विवाह के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है, जहां युवती ने 3.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू की।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 21, 2026 | 07:59 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Districts: एमआईडीसी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में विवाह के नाम पर ठगी और आर्थिक धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है. इस प्रकरण में पुलिस ने सोमवार को अपराध दर्ज किया है. आंबेडकर नगर शिवणी की 29 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में बताया गया कि परिवार ने विवाह हेतु समाज के व्हॉट्सऐप ग्रुप पर बायोडाटा साझा किया था.

इसके बाद नवंबर 2025 में धनराज भिमटे निवासी अकोला बाजार, जिला यवतमाल ने अपने पुत्र आशीष भिमटे के लिए विवाह प्रस्ताव दिया. दोनों परिवारों में मुलाकातें हुईं और विवाह तय हुआ. 15 फरवरी 2026 को साखरपुडा स्वरूप बैठक भी हुई. इस दौरान फरियादी परिवार ने सोने की अंगूठी और विभिन्न कार्यक्रमों के लिए एडवांस रूप में कुल साढ़े तीन लाख रुपये का आर्थिक व्यवहार किया.

लेकिन 17 अप्रैल को फरियादी के भाई के मोबाइल पर एक महिला का फोन आया. उसने स्वयं को आशीष भिमटे की पत्नी बताते हुए कहा कि उनका विवाह पहले ही 2020 में आलंदी में हुआ था और वे सहजीवन में हैं. उसने इसके प्रमाण स्वरूप फोटो और दस्तावेज भी दिए. जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने पहला विवाह छिपाकर झूठा विवाह प्रस्ताव देकर आर्थिक ठगी की. इस मामले में एमआईडीसी पुलिस ने अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है.

सम्बंधित ख़बरें

50 वर्षों से बसे घरों पर संकट , नागरिकों ने दी अकोला मनपा पर दस्तक 

अकोला: पुरानी पेंशन और रिक्त पदों की पूर्ति के लिए सरकारी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, कामकाज प्रभावित

शादी नहीं होने से परेशान युवक ने की आत्महत्या, बुलढाणा जिले की दूसरी घटना

अकबर नगर इलाके में पुराने विवाद में घर में घुसकर हमला,  तलवार और चाकू से तोड़फोड़

Financial fraud in the name of marriage case registered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 21, 2026 | 07:47 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.