Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला में दो गुटों में भीषण मारपीट, कई लोग घायल, 1 की हालत गंभीर

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 07, 2026 | 06:34 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Crime: अकोला पुराना शहर पुलिस थाना क्षेत्र के सोनटक्के प्लॉट परिसर में एक ही समुदाय के दो गुटों में भीषण मारपीट की घटना हुई. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते विवाद फिर भड़क उठा और देखते ही देखते इसका रूप हिंसक झगड़े में बदल गया.

इस घटना में दो से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घायलों को तुरंत अकोला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति का इलाज आईसीयू में जारी है. घटना के दौरान इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया था.

सूचना मिलते ही पुराना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमें रवाना की गई हैं. इस मामले में देर रात तक मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी.

सम्बंधित ख़बरें

अकोला जिले की 76 ग्राम पंचायतों में उपचुनाव का ऐलान, 13 सरपंच समेत 139 पदों पर होगा मतदान

Baramati Bypoll 2026: सुनेत्रा पवार के लिए फडणवीस की भावुक अपील; क्या कांग्रेस छोड़ेगी बारामती का मैदान?

दर्यापुर में गैस के लिए हाहाकार, गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप

पुणे विवि के कुलपति इस्तीफा दो…शैक्षणिक बदहाली और भ्रष्टाचार के आरोप, निकाला विरोध मोर्चा

आगे की जांच पुलिस निरीक्षक नितिन लेव्हरकर के मार्गदर्शन में की जा रही है. कानूनव्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. इस घटना ने शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

Fierce fighting between two groups

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2026 | 06:25 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Crime
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.