Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दर्यापुर में गैस के लिए हाहाकार, गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 07, 2026 | 06:20 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati News: दर्यापुर शहर में एक बेहद चिंताजनक और संतापजनक स्थिति पैदा हो गई है. घरेलू गैस जैसी बुनियादी सुविधा के लिए नागरिकों को कड़कड़ाती ठंड और कड़ी धूप में तड़के सुबह से ही सड़कों पर लंबी कतारें लगानी पड़ रही हैं.

शीतल गैस एजेंसी के कथित लापरवाह से ग्राहकों को परेशानी हो रही है. फोटो गैस होम डिलीवरी सेवा ठप। कभी आसानी से मिलने वाली डोरस्टेप गैस डिलीवरी सेवा अब पूरी तरह से चरमरा गई है. नागरिकों का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद भी कई दिनों तक सिलेंडर नहीं मिलता.

एजेंसी के फोन नहीं उठाए जाते और कार्यालय जाने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता. अपनी दिहाड़ी और जरूरी काम छोड़कर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घंटों कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं. प्रशासन की खामोशी पर उठे सवाल।

सम्बंधित ख़बरें

Baramati Bypoll 2026: सुनेत्रा पवार के लिए फडणवीस की भावुक अपील; क्या कांग्रेस छोड़ेगी बारामती का मैदान?

पुणे विवि के कुलपति इस्तीफा दो…शैक्षणिक बदहाली और भ्रष्टाचार के आरोप, निकाला विरोध मोर्चा

चित्रा चौक फ्लाईओवर को फुले का नाम दें, युवक कांग्रेस ने अमरावती मनपा आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

मृत कर्मचारी को भी थमा दी नोटिस, 36 कर्मियों को ‘काम शुरू करो वरना FIR

शिकायतों का अंबार लगने के बावजूद अन्न एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. जनता अब खुलेआम पूछ रही है कि क्या प्रशासन नागरिकों की तकलीफों से ज्यादा एजेंसी के हितों की रक्षा कर रहा है।

अन्यथा आंदोलन करेंगे। दर्यापुर में गैस सिलेंडर की किल्लत अत्यंत चिंताजनक है. बुजुर्गों और महिलाओं को सुबह से कतारों में लगना पड़ रहा है. यदि प्रशासन ने तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए और स्थिति नहीं सुधारी, तो हमें कड़ा आंदोलन करना होगा.

अंकुश पाटिल कावडकर, जिला प्रमुख, युवासेना। सुधार करने के निर्देश महाजन। तहसील कार्यालय दर्यापुर के अन्न एवं आपूर्ति अधिकारी महाजन ने बताया कि शीतल गैस एजेंसी पर प्रत्यक्ष निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन त्रुटि के कारण व्यवस्था में गड़बड़ी पाई गई, जिसे तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए हैं.

Outcry for gas in daryapur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2026 | 06:17 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • LPG
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.