पुणे विवि के कुलपति इस्तीफा दो…शैक्षणिक बदहाली और भ्रष्टाचार के आरोप, निकाला विरोध मोर्चा
Pune University VC Controversy: नासिक में विद्यार्थी कार्य समिति ने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ। सुरेश गोसावी के खिलाफ विरोध मोर्चा निकाला।
- Written By: आंचल लोखंडे
Nashik Student Protest March (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Student Protest March: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ। सुरेश गोसावी की कार्यप्रणाली के विरोध में विद्यार्थी कार्य समिति द्वारा अपर जिलाधिकारी कार्यालय पर एक विशाल निषेध मोर्चा निकाला गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कुलपति के तत्काल इस्तीफे की पुरजोर मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले दो-तीन वर्षों में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षाओं के आयोजन और परिणामों की घोषणा जैसे मुख्य मोर्चों पर भारी अनियमितताएं देखी जा रही हैं।
प्रशासन में अनिश्चितता का माहौल है क्योंकि कई महत्वपूर्ण पद लंबे समय से प्रभारी अधिकारियों के भरोसे चल रहे हैं। इसके अतिरिक्त, सीएएस और पीएचडी जैसी महत्वपूर्ण शैक्षणिक प्रक्रियाओं में हो रहे विलंब के कारण छात्रों को मानसिक और शैक्षणिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। समिति ने यह भी चिंता व्यक्त की कि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान योजना के तहत अपेक्षित प्रदर्शन न करने के कारण विश्वविद्यालय को मिलने वाली निधि रुक सकती है। साथ ही, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में विश्वविद्यालय की गिरावट पर भी गहरा रोष व्यक्त किया गया।
विद्यार्थी कार्य समिति ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कुलपति अनैतिक विवाद पैदा करने वाले तत्वों को प्रोत्साहन दे रहे हैं और विश्वविद्यालय के हित में काम करने वाले सदस्यों पर दबाव बनाया जा रहा है। सीनेट और प्रबंधन परिषद के सदस्य सागर वैद्य के परिवार को सोशल मीडिया पर बदनाम करने की घटना को भी समिति ने बेहद गंभीर बताया है। अपर जिलाधिकारी देवदत्त केकाण के माध्यम से राज्यपाल को भेजे गए इस ज्ञापन में कुलपति डॉ. गोसावी को पद से हटाने की मांग की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
त्र्यंबकेश्वर: अधिक मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुशावर्त कुंड की गंदगी पर फूटा संतों और भक्तों का गुस्सा
नासिक में मानसून से पहले मनपा का डेंगू रोधी अभियान; 951 घरों में मिला मच्छरों का लार्वा, आयुक्त ने की ये अपील
नासिक ‘बारा बंगला’ फिल्ट्रेशन प्लांट का काम अधूरा होने पर विधायक देवयानी फरांदे सख्त, दिन-रात काम के निर्देश
इस आंदोलन में विश्वविद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य सागर वैद्य, सामाजिक कार्यकर्ता निखिल पवार, भरत पाटिल, भाजपा के दादा जाधव, जिलाध्यक्ष निलेश कचवे, जितेंद्र देसले सहित भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
ये भी पढ़े: अथर्व नानोरे हत्याकांड: एक महीने पहले रची थी अपहरण की साजिश, आरोपियों ने 50 लाख की फिरौती के लिए की हत्या
प्रतिक्रिया:
मालेगांव के सामाजिक कार्यकर्ता निखिल पवार ने कहा कि सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरेश गोसावी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप अत्यंत गंभीर हैं, जिससे शिक्षा क्षेत्र की छवि धूमिल हो रही है। नासिक उपकेंद्र का विकास न होना और रिक्त पदों को न भरना चिंताजनक है। सरकार को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर कार्रवाई करनी चाहिए।
