Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला: 14 अप्रैल से बदल जाएगा विदर्भ, दुरांतो और हावड़ा मेल सहित कई ट्रेनों का समय; देखें नई समय सारणी

Amravati Express News: मध्य रेलवे ने भुसावल विभाग की महत्वपूर्ण मेल और एक्सप्रेस गाड़ियों के समय में बदलाव किया है। 14 अप्रैल से लागू होने वाले नए शेड्यूल में दुरांतो और विदर्भ एक्सप्रेस भी शामिल हैं।

  • Author By manoj choubey | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 10, 2026 | 07:43 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Central Railway Bhusaval Division News: मध्य रेलवे ने भुसावल विभाग की कुछ महत्वपूर्ण मेल और एक्सप्रेस गाड़ियों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव 14 अप्रैल से क्रमशः लागू होंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने सफर की योजना बनाते समय इन बदलावों को ध्यान में रखें।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अमरावती एक्सप्रेस क्र.12111 अब नाशिकरोड पर रात 12.15 बजे पहुंचेगी और 12.20 बजे रवाना होगी। जलगांव, भुसावल, मलकापुर, नांदुरा, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर और बडनेरा स्टेशनों पर भी आगमन और प्रस्थान समय में सुधार किया गया है।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनसनागपुर दुरांतो एक्सप्रेस क्र12289 अब मुंबई से रात 8.35 बजे रवाना होगी। भुसावल में इसका आगमन रात 2.45 बजे और प्रस्थान 2.50 बजे होगा। वहीं नागपुरमुंबई दुरांतो क्रमांक 12290 बडनेरा में रात 10.10 बजे पहुंचेगी और 10.12 बजे रवाना होगी। भुसावल में इसका आगमन रात 12.50 बजे और प्रस्थान 12.55 बजे होगा।

सम्बंधित ख़बरें

रविवार को मुंबई लोकल प्रभावित, मध्य रेल के ‘इन’ लाइनों पर मेगा ब्लॉक

भीषण गर्मी के बीच अकोला में पानी की किल्लत, काटेपूर्णा बांध में 34.90% जल भंडारण

शिरपुर में विशाल हिंदू सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न

अक्षय तृतीया पर करें 14 तरह का दान, दान और पूजा से साधक को अक्षय पुण्य प्राप्त

हावड़ा मेल क्रमांक 12809 मुर्तिजापुर में सुबह 6.58 बजे पहुंचेगी और 7.00 बजे रवाना होगी। बडनेरा में इसका आगमन सुबह 8.10 बजे और प्रस्थान 8.15 बजे होगा। अहमदाबादपुरी एक्सप्रेस क्रमांक 12844, गांधीधामपुरी एक्सप्रेस क्रमांक 22973 और अहमदाबादपुरी एक्सप्रेस क्रमांक 20862 तीनों गाड़ियां बडनेरा में सुबह 8.02 बजे पहुंचेंगी और 8.05 बजे रवाना होंगी।

विदर्भ एक्सप्रेस क्रमांक 12105 बडनेरा में सुबह 5.58 बजे पहुंचेगी और 6.00 बजे रवाना होगी। बहरामपुरउधना अमृत भारत एक्सप्रेस क्रमांक 19022 बडनेरा में रात 10.20 बजे पहुंचेगी और 10.22 बजे रवाना होगी।

अजनीपुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस क्रमांक 22140 तथा अजनीपुणे वातानुकूलित साप्ताहिक एक्सप्रेस क्रमांक 22124 दोनों गाड़ियां बडनेरा में रात 10.33 बजे पहुंचेंगी और 10.35 बजे रवाना होंगी। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये बदलाव यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपने सफर की योजना बनाते समय संशोधित समय सारणी का पालन करें।

Central railway bhusaval division train timetable change april 14 news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 10, 2026 | 04:38 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Amravati-Pune Train
  • South-East-Central Railway

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.