Akola में पुराने बस स्थानक और सब्जी बाजार की जगह बनेगा आधुनिक कॉम्प्लेक्स
Akola City के टॉवर चौक पर स्थित पुराना बस स्टॉप, बाजार और स्कूल के मैदान पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, नई सब्जी मंडी और सिटी बस स्टैंड बनाए जाने के लिए मंजूरी मिल गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अकोला महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया )
Akola News In Hindi: शहर के टॉवर चौक स्थित पुराना बस स्थानक, जनता सब्जी बाजार और गांधी-जवाहर बाग के समीप मुंगीलाल बाजोरिया विद्यालय के मैदान पर वाणिज्य संकुल, नया सब्जी बाजार और शहर बस स्थानक के निर्माण के लिए वर्षों से लंबित प्रस्ताव को आखिरकार राज्य मंत्री मंडल की बैठक में मंजूरी मिल गई है।
23 सितंबर को लिए गए निर्णय के अनुसार, कुल 24,579 वर्ग मीटर भूमि अकोला महानगरपालिका को हस्तांतरित की जाएगी। यह निर्णय शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने के लिए तत्कालीन महापौर विजय अग्रवाल ने सरकारी स्तर पर लगातार प्रयास किए थे।
पहले जिला प्रशासन ने भूमि हस्तांतरण के बदले मनपा से करोड़ों रुपये की मांग कर प्रकल्प को रोक दिया था। हालांकि, मनपा ने पहले ही 2।5 करोड़ रु का भुगतान कर मुंगीलाल बाजोरिया विद्यालय का मैदान अपने अधीन ले लिया था। अब शेष भूमि के लिए 24 करोड़ रु। का भुगतान किया गया है। विजय अग्रवाल ने इस भुगतान के आधार पर भूमि हस्तांतरण की मांग की थी, जिसे अब सरकार की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस मंजूरी के लिए पालकमंत्री एड। आकाश फुंडकर और विधायक रणधीर सावरकर का भी सहयोग प्राप्त हुआ है। हस्तांतरण होना विकास की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम है।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
ये भी पढ़ें :- Nashik News: अमरावती जेल में रची गई साजिश, निकम गैंग का कनेक्शन उजागर
जमीन मिलने से मनपा की बढ़ेगी आमदनी
मनपा की विभिन्न आरक्षित भूमि पर व्यावसायिक संकुल निर्माण से प्रशासन को अच्छा राजस्व प्राप्त होता है। इसी सोच के तहत विजय अग्रवाल ने शहर की प्रमुख आरक्षित जगहों पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया था। जनता सब्जी बाजार की भूमि पर नया सब्जी बाजार और वाणिज्य संकुल का आरक्षण है, जबकि पुराने बस स्थानक की भूमि पर सिटी बस स्थानक और व्यावसायिक संकुल का आरक्षण है। इस निर्णय से न केवल शहर के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि मनपा की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। अब उम्मीद की जा रही है कि इन प्रकल्पों का कार्य जल्द शुरू होकर शहर के विकास को नई दिशा देगा।
