Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वांगचूक की गिरफ्तारी को लेकर महाराष्ट्र में आक्रोश, अकोला में निकला भव्य कैंडल मार्च, रिहाई की मांग

Maharashtra News: शांति के प्रतीक माने जानेवाले सोनम वांगचूक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे लेकर महाराष्ट्र में आक्रोश देखने को मिल रहा है। अकोला में भव्य मोर्चा निकाला गया।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 05, 2025 | 09:52 AM

अकोला में भव्य मोर्चा (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: लद्दाख के राष्ट्रभक्त मैगसेसे पुरस्कार प्राप्त, शांति के प्रतीक माने जानेवाले सोनम वांगचूक लद्दाख को स्वतंत्र राज्य बनाने की मांग कर रहे थे। इसी के चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के निषेधार्थ शहर की विविध सामाजिक संस्थाओं द्वारा एक विशाल कैंडल मार्च शनिवार की शाम निकाला गया।

भ्रष्टाचार विरोधी जन आंदोलन न्यास, किसान ब्रिगेड, मराठा सेवा संघ, अकोला जिला सेवा समिति, अकोला जिला सर्वोदय मंडल, जकेरिया फाउंडेशन, अ.भा. समाजवादी अध्यापक संघ, महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति, मनपा उर्दू शिक्षक संगठन, महाराणा प्रताप प्रगतिशील मंडल, विदर्भ कैरम एसोसिएशन, जमाते इस्लामे हिंदी के साथ साथ अन्य कुछ सामाजिक संगठनों द्वारा यह कैंडल मार्च निकाला गया।

बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग

इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। मातृशक्ति की उपस्थिति भी देखी गयी। सभी लोग हाथ में मोमबत्ती लेकर गांधी, जवाहर बाग से निकले तथा धीरे धीरे यह कैंडल मार्च हुतात्मा स्मारक पर पहुंचा। इस कैंडल मार्च को लोगों ने अच्छा प्रतिसाद दिया और बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई महानगरपालिका चुनाव में BJP की बड़ी जीत, फडणवीस बोले-जनता ने विकास को चुना

जाधव, शिंगने, पाटिल, मेश्राम को मतदाताओं ने नकारा, ‘अजेय’ माने जाने वाले कई धुरंधर ढेर हो गए

ठाकरे के गढ़ में BJP का शूटर! कौन हैं गिरीश महाजन, जिसकी रणनीति से खत्म हुआ उद्धव का अध्याय- VIDEO

छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना तीसरे नंबर पर, AIMIM दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी

रिहाई तुरंत की जाए

इस अवसर पर अनेकों की उपस्थिति रही। पूर्व मंत्री प्रा. अजहर हुसैन, डा. सुभाष तिवारी, अशोक पटोकार, प्रकाश पोहरे, जावेद जकारिया, शौकत अली मीर, प्रा. मधु जाधव, प्रा. सुभाष गादिया, धनंजय मिश्रा, शरद वानखड़े, पुरुषोत्तम आवारे, दिवाकर गावंडे, गजानन अहमदाबादकर, चंद्रकांत सावजी, अविनाश देशमुख, राजेश राउत, विजय देशमुख उगवेकर, विठ्ठल गाड़े के साथ साथ अनेकों मान्यवरों की उपस्थिति रही। सभी ने कहा कि, राष्ट्रभक्त सोनम वांगचूक को तुरंत रिहा कर दिया जाएं। सरकार की यह हुकूमशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें – नागपुरवासियों को लगा 50 करोड़ का चूना, एयरपोर्ट अथॉरिटी की करतूत, नितिन गडकरी ने खोली पोल

बड़ी संख्या में उपस्थिति

इस अवसर पर गांधी, जवाहर बाग के सामने बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इसी तरह हाथ में मोमबत्ती लेकर हुतात्मा चौक होते हुए स्टेशन रोड से नेहरु पार्क चौक से लगकर हुतात्मा स्मारक पहुंचे। हुतात्मा स्मारक पहुंचते पहुंचते कैंडल मार्च ने विशाल रूप धारण कर लिया था। बड़ी संख्या में महिलाओं की भी उपस्थिति रही। किसान ब्रिगेड के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Anger maharashtra sonam wangchuk arrest candlelight march akola demanding release

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2025 | 09:52 AM

Topics:  

  • Akola
  • Maharashtra
  • Sonam Wangchuck

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.