- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Family Members Took Out A Candle March In Avinash Murder Case Demanding Immediate Arrest Of Accused
Nagpur News: अविनाश हत्याकांड मामले में परिजनों ने निकाला ‘कैंडल मार्च’, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
- Written By: आंचल लोखंडे
गोकुलपेठ क्षेत्र में सोमवार रात हुई कैफे संचालक अविनाश भुसारी की गोली मारकर हत्या को 5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुख्य आरोपी और उसके साथी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

अविनाश हत्याकांड मामले में परिजनों ने निकाला 'कैंडल मार्च'। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: गोकुलपेठ क्षेत्र में सोमवार रात हुई कैफे संचालक अविनाश भुसारी की गोली मारकर हत्या को 5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुख्य आरोपी और उसके साथी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इसी को लेकर शनिवार रात अविनाश के परिजनों और दोस्तों ने रामनगर चौक से मुख्यमंत्री निवास तक कैंडल मार्च निकालकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस अब तक केवल एक आरोपी को गिरफ्तार कर सकी है, जबकि मुख्य आरोपी शैलेष उर्फ बंटी विनोद हिरणवार (31) और उसके साथियों – साहिल उर्फ सोनू दिलीप शेंद्रे (29), शक्ती राजेश यादव (27), सौरभ उर्फ मोन्या प्रविण काळसर्पे (30), ऋतिक धीरज हिरणवार (25), अंकुश बकरा और बाबू हिरणवार की तलाश अब भी जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लगातार अपना लोकेशन बदल रहे हैं और अलग-अलग शहरों में छिपे हुए हैं।
कानून व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान
यह सनसनीखेज वारदात मुख्यमंत्री आवास से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर हुई, जिसने कानून व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। आश्चर्य की बात यह है कि अविनाश का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और न ही उसका किसी से दुश्मनी थी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में इको-टूरिज्म को मिलेगा बूस्ट, 48.40 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण मंजूर; सरकार का बड़ा फैसला
हाई प्रोफाइल अंदाज में ठगी, नौकरी और कॉन्ट्रैक्ट दिलाने का झांसा, नागपुर में 92.44 लाख का फ्रॉड
सिर्फ नोटिस नहीं, काम चाहिए: नागपुर की सड़कों पर हाई कोर्ट सख्त, मनपा को लगाई कड़ी फटकार
गर्मी से बेहाल नागपुर, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का संकेत; 10 जून से राहत संभव
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
आंदोलन और तेज करेंगे
अविनाश के परिजनों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर सख्त सज़ा नहीं दी गई, तो वे आंदोलन और तेज करेंगे। कैंडल मार्च के दौरान लोग बेहद भावुक दिखे और “अविनाश को न्याय दो” के नारे लगाए। पुलिस की ओर से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद परिजनों और समर्थकों का गुस्सा कुछ हद तक शांत हुआ।
6 राउंड फायरिंग कर अविनाश कि हत्या
बता दें कि मंगलवार देर रात रामनगर में रंजिश के चलते युवा कैफे संचालक अविनाश भुसारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जब अविनाश अपने दोस्त के साथ आइस गोला खा रहा था, तभी रंजिश के चलते 2 बाइक पर आए 4 बदमाशों ने ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग कर अविनाश को मौत के घाट उतार दिया। अंबाझरी पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है। गिरफ्तार आरोपी का नाम आकाश उर्फ शशिकांत शेंद्रे (30, काचीपुरा) है। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसे 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया।
Nagpur family members took out a candle march in avinash murder case demanding immediate arrest of accused
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जलगांव में भीषण सड़क हादसा: बस, कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में गुजरात के परिवार सहित 6 लोगों की मौत
Jun 09, 2026 | 12:44 PMज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज जमानत याचिका, पर खान सर को मिली राहत
Jun 09, 2026 | 12:44 PM5 करोड़ की फिरौती के लिए ठेकेदार का अपहरण, पुलिस दबाव बढ़ते ही वर्धा में छोड़कर फरार हुए आरोपी
Jun 09, 2026 | 12:41 PMनागपुर में इको-टूरिज्म को मिलेगा बूस्ट, 48.40 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण मंजूर; सरकार का बड़ा फैसला
Jun 09, 2026 | 12:39 PMIPL में मचाया था कोहराम, श्रीलंका में हुए फ्लॉप, वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू रहा फ्लॉप, 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन
Jun 09, 2026 | 12:36 PMमराठा आंदोलन में नया ट्विस्ट, विखे पाटिल के बंगले पर धरना, सरकार पर चालबाजी का आरोप, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Jun 09, 2026 | 12:31 PMअकोला: मोर्णा नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने की 67 करोड़ की योजना अधर में, तीन साल बाद भी नहीं शुरू हुआ शोधन कार्य
Jun 09, 2026 | 12:30 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM













