Akola News: दिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, अमरावती-उधना स्पेशल ट्रेन 17 स्टेशनों पर रुकेगी

Amravati Udhna Train Timetable: दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य रेलवे अमरावती और उधना के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेनें चलाएगा। जानें ट्रेन का टाइमटेबल, स्टॉपेज-डिब्बों की व्यवस्था।
amravati udhna diwali chhath special train 17 stations
अमरावती उधना स्पेशल ट्रेन(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अमरावती-उधना के बीच विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी।

  • साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार रात 11.30 बजे अमरावती से रवाना होकर मंगलवार सुबह 9.35 बजे उधना पहुंचेगी।

  • उधना-अमरावती विशेष ट्रेन सोमवार सुबह 11.30 बजे उधना से रवाना होकर रात 9.20 बजे अमरावती पहुंचेगी।

Amravati Udhna Special Train: दीपावली और छठ पर्व के दौरान रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे की ओर से अमरावती और उधना के बीच विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। इन गाड़ियों को अकोला, बडनेरा, मुर्तिजापुर और शेगांव सहित 17 स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इससे अकोला जिले के यात्रियों को त्योहारों के दौरान यात्रा करने में राहत मिलेगी। अमरावती-उधना साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी प्रत्येक सोमवार को रात 11.30 बजे अमरावती से रवाना होगी और अगले दिन मंगलवार को सुबह 9.35 बजे उधना पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में उधना-अमरावती विशेष रेलगाड़ी प्रत्येक सोमवार को सुबह 11.30 बजे उधना से रवाना होकर उसी दिन रात 9.20 बजे अमरावती पहुंचेगी। इन विशेष रेलगाड़ियों का संचालन 30 नवंबर तक किया जाएगा। इन विशेष रेलगाड़ियों को बडनेरा, मुर्तिजापुर, अकोला, शेगांव,नांदुरा, मलकापुर, बोदवड, भुसावल, जलगांव, धरणगांव, अमलनेर, नरडाणा, सिंदखेड़ा, दोंडाईचा, नंदुरबार, नवापुर और व्यारा स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।

amravati udhna diwali chhath special train 17 stations
महाराष्ट्र पर सूखे का खतरा! ठाणे मनपा ने कसी कमर, 40 नए बोरवेल और 90 कुओं का होगा कायाकल्प

ऐसी होगी डिब्बों की व्यवस्था

विशेष रेलगाड़ी में एक वातानुकूलित चेयर कार, चार चेयर कार, दो शयनयान, सात सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे और एक गार्ड ब्रेक वैन शामिल होगी। यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से टिकट आरक्षित कर सकते हैं। रेलगाड़ियों के प्रत्येक स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान का समय जानने के लिए एनटीईएस ऐप अथवा भारतीय रेलवे की पूछताछ वेबसाइट का उपयोग करने की अपील की गई है।

amravati udhna diwali chhath special train 17 stations
महाराष्ट्र में आज बारिश पर ब्रेक, मुंबई-पुणे समेत सभी जिलों में मौसम रहेगा शुष्क; जानें नागपुर का हाल

अतिरिक्त यात्री भार को संभालने में मदद

त्योहारों के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता और प्रतीक्षा सूची बढ़ने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अमरावती-उधना के बीच विशेष रेलगाड़ियों का संचालन विदर्भ और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

खासकर अकोला, शेगांव, मलकापुर और भुसावल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव मिलने से आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे की इस पहल से त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री भार को संभालने में मदद मिलने की उम्मीद है।