Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आंबिया बहार फल फसल बीमा योजना लागू, किसानों को मिलेगी फसल नुकसान में मदद

Washim Farmers: मौसम आधारित 'आंबिया बहार फल फसल बीमा योजना' लागू की गई है। योजना के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा और प्रतिकूल मौसम के कारण फल फसलों को नुकसान होने पर किसानों को बीमा सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Oct 13, 2025 | 09:24 PM

आंबिया बहार फल फसल बीमा योजना लागू (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Washim News: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत पुनर्निर्मित मौसम आधारित ‘आंबिया बहार फल फसल बीमा योजना’ लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा और प्रतिकूल मौसम के कारण फल फसलों को नुकसान होने पर किसानों को बीमा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। किसानों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की गई है। यह योजना ऋणी और गैर-ऋणी दोनों प्रकार के किसानों के लिए अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसलों के लिए वैकल्पिक है।

भूमि मालिकों के अलावा किराए या बटाई पर खेती करने वाले किसान भी इस योजना में भाग लेने के पात्र हैं। जिन किसानों ने सरकारी, ग्रामीण, वाणिज्यिक या निजी बैंकों से अधिसूचित फसलों के लिए ऋण लिया है, उन्हें योजना में शामिल होने या न होने संबंधी घोषणा पत्र, अंतिम तिथि से 7 दिन पहले तक जमा करना आवश्यक है।

मौसम के लिए बीमा का आवेदन

गैर-ऋणी किसानों को इसके लिए ‘आपले सरकार सेवा केंद्र’ से संपर्क करना चाहिए। किसानों को बीमित राशि का केवल 5% प्रीमियम भरना होगा। योजना के अंतर्गत प्रति किसान को अधिकतम 4 हेक्टेयर क्षेत्र तक बीमा पंजीकरण की अनुमति दी गई है। अधिसूचित फसलों में से किसी एक फसल के एक ही मौसम के लिए बीमा का आवेदन किया जा सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में शिक्षकों के प्रमोशन पर मचा बवाल; संगठनों ने RTE नियमों को लेकर सरकार को दी चुनौती

एकनाथ शिंदे के खास हनुमंत जगदाले बने ठाणे मनपा में सदन के नेता, शानू पठान संभालेंगे नेता प्रतिपक्ष की कमान

बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर, कोहमारा-डोंगरगांव क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध रेत उत्खनन

मध्य रेलवे में बड़ा बदलाव: अरविंद मलखेड़े बने नए प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, जानें उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड

योजना में बीमा प्रीमियम और संरक्षित राशि

केला: 1,70,000 बीमित राशि के लिए 28,500 प्रीमियम, संतराः 1,00,000 बीमित राशि के लिए 212,00 प्रीमियम, मोसंबी: 1,00,000 बीमित राशि के लिए 5,000 प्रीमियम, गारपीट/तेज हवा से सुरक्षा हेतु बीमा, संतरा व मोसंबी: 33,000 बीमित राशि, 28,250 प्रीमियम, केलाः 57,000 बीमित राशि, 14,250 प्रीमियम का समावेश है। आवेदन की अंतिम तिथि केला और मोसंबी के लिए 31 अक्टूबर 2025, संतरा के लिए 30 नवंबर 2025 है।

ये भी पढ़े: गोंडपिपरी तालुका को सूखा प्रभावित सूची से हटाया, किसान नाराज़, ज़िले के 14 तालुका शामिल

यदि ओले गिरने या तेज हवा जैसी मौसमीय घटनाओं से फसल को नुकसान होता है, तो किसानों को घटना के 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी, संबंधित मंडल कृषि अधिकारी को इसकी सूचना देना अनिवार्य है। इसके पश्चात, बीमा कंपनी जिला प्रशासन और कृषि विभाग की मदद से व्यक्तिगत स्तर पर नुकसान का मूल्यांकन करेगी। किसानों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Ambiya bahar fruit crop insurance scheme implemented

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 13, 2025 | 09:24 PM

Topics:  

  • Crop Insurance Scheme
  • Maharashtra
  • Washim

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.