अकोट में MPSC पेपर लीक के आरोपों पर युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

MPSC Exam Irregularities: अकोट में MPSC परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
akot youth congress protest mpsc paper leak
युवक कांग्रेस आंदोलन(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Akot Youth Congress Protest: एमपीएससी परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों को लेकर युवक कांग्रेस ने अकोट में आंदोलन कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज मोरे पुणे में विद्यार्थियों के सवालों को लेकर आमरण अनशन कर रहे हैं। उनके आंदोलन तथा राज्य के लाखों विद्यार्थियों की न्याय की लड़ाई के समर्थन में अकोट में आंदोलन किया गया।

इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में भी प्रदर्शन किया गया। युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मिलिंद नितोने के नेतृत्व में उपविभागीय अधिकारी, अकोट के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजकर एमपीएससी का पेपर लीक और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। साथ ही एमपीएससी अध्यक्ष विवेक भीमनवार के कार्यकाल में परीक्षा प्रक्रिया, निर्णय और प्रशासनिक कामकाज की जांच कर संविधान के अनुच्छेद 317 के तहत उन्हें पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई।

akot youth congress protest mpsc paper leak
ठाणे के कल्याण में सुप्रिया सुले ने सरकार को घेरा, बोलीं- महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

विद्यार्थियों ने की पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया की मांग

लीक युवक कांग्रेस ने कहा कि महाराष्ट्र के लाखों विद्यार्थी एमपीएससी के माध्यम से सरकारी सेवा में जाने का सपना देखते है। अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं से विद्यार्थियों में असंतोष बढ़ा है तथा आयोग की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं। विशेष रूप से ड्रग इंस्पेक्टर ग्रुप-बी भर्ती परीक्षा के पेपर प्रकरण के बाद भर्ती प्रक्रिया रद्द होने से विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ी है।

akot youth congress protest mpsc paper leak
पालघर और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, नासिक से 88 किमी दूर था केंद्र

दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में प्रभावित विद्यार्थियों को न्याय देने, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस सुधार करने, सभी परीक्षाएं पारदशी, निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण में कराने तया दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। आंदोलन एड. महेश गणगणे, उत्कर्ष देशमुख, अभिलाष तायडे के मार्गदर्शन में हुआ।

प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रशांत पाचडे विशेष रूप से उपस्थित रहे। आदोलन में सारंग मालानी, अफजल खान, डॉ. प्रमोद चोरे, संजय आठवले, अजहर शेख, शेख खाजा, मुकुंद पांडे, बादल अहिर, विकास देशमुख, अचल बेलसरे, कालू मेबर, निनाद मानकर, विशाल भगत उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com