BJP में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव दिलीप भालेराव, रवींद्र चव्हाण ने किया स्वागत

Maharashtra News: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार दिलीप भालेराव अपने सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गये। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने सभी का स्वागत किया।
प्रदेश कांग्रेस सचिव दिलीप भालेराव भाजपा में शामिल
प्रदेश कांग्रेस सचिव दिलीप भालेराव भाजपा में शामिल
Updated on

Maharashtra Politics: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार और प्रदेश सचिव दिलीप भालेराव मंगलवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। इसके साथ ही शिवसेना (यूबीटी) के पूर्व पार्षद और पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी बीजेपी का हाथ थाम लिया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने सभी का स्वागत किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्णायक नेतृत्व में देश और राज्य मजबूत राह पर है। उनके नेतृत्व में विश्वास और भाजपा की विकास नीतियों से प्रेरित होकर सभी लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा में सभी को सम्मान मिलेगा और पार्टी इन क्षेत्रों में काम को आगे बढ़ाने के लिए आपको पुरजोर समर्थन देगी। तो वहीं बसवराज पाटिल ने विश्वास व्यक्त किया कि धाराशिव जिले में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को शत-प्रतिशत सफलता मिलेगी।

धाराशिव से 15 नगरसेवक बीजेपी में शामिल

धाराशिव जिले के 10 पूर्व जिला परिषद सदस्य, 11 पूर्व सभापति, छह नगर पालिका अध्यक्ष, एक बाजार समिति अध्यक्ष, 13 बाजार समिति निदेशक, पांच पूर्व उपनगर अध्यक्ष, पांच पूर्व उपनगराध्यक्ष, जिला मध्यवर्ती बैंक के दो निदेशक और 15 नगरसेवक मंगलवार को बीजेपी में शामिल हुए। तो वहीं अमरावती के अंजनगांव सुरजी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवीदास नेमाड़े भी भाजपा में शामिल हुए।

इसी तरह दक्षिण रायगढ़ के बापूसाहेब सोनगीर के साथ कई अन्य लोगों ने भी भाजपा में प्रवेश किया। जबकि कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वालों में उमरगा, लोहारा तालुका के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र जगताप, पूर्व अध्यक्ष किसनराव कांबले, बाबूराव राठौड़, तालुका कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष राजोले, युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर पवार, महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष संगीता कडगांचे, पूर्व अध्यक्ष प.स.सचिन पाटिल, पूर्व उपाध्यक्ष दगडू मोरे, दत्ता चिंचोले, पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉ. विक्रम जिवांगे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता टोपगे आदि शामिल हैं।

यूबीटी को मिला झटका

पक्ष प्रवेश के इस मौके पर नालासोपारा 'उबाठा' के पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज देशमुख, पूर्व नगरसेवक और पूर्व उपजिला अध्यक्ष किशोर पाटिल, विभाग प्रमुख संतोष राणे, रवि राठौड़, शाखा अध्यक्ष धनजी पाटिल, वसई 'उबाठा' के वसई शहर संयोजक नीलेश भानुशे, उप शहर अध्यक्ष प्रकाश देवलेकर आदि भाजपा में शामिल हुए। तो वहीं अमरावती अंजनगांव सुर्जी से गौरव नेमाडे, नीलेश आवंदकर, आकाश येउल, उमेश दातिर और कई अन्य लोग भाजपा में शामिल हुए।

दक्षिण रायगढ़ में विभिन्न पार्टियों के कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए, जिनमें राष्ट्रवादी पार्टी के विभाग अध्यक्ष मुकुंद जांबरे न्हावे, गोरेगांव शिव सेना शहर अध्यक्ष प्रदीप गोरेगांवकर, मनसे विभाग अध्यक्ष अमोल पवार, मनसे के मंदार महामुंणकर, भीरा गांव कांग्रेस के अनिकेत महामुंणकर, पन्हलघर शिवसेना के अनिल महाडिक आदि शामिल हैं।

दक्षिण मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित पक्ष प्रवेश कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता विधायक प्रकाश भारसाकले, विधायक स्नेहा पंडित-दुबे, प्रदेश महासचिव विधायक विक्रांत पाटिल, माधवी नाईक, पूर्व मंत्री व लातूर ग्रामीण जिला अध्यक्ष बसवराज पाटिल, मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बन आदि उपस्थित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com