Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • छठ पूजा 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब दिन छोटे और रातें लंबी, दोपहर में तेज धूप, देर रात बढ़ती ठंड

Akola winter season: अकोला में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन छोटे और रातें लंबी हो रही हैं। दोपहर में धूप तो रात में ठंड, ठंड के साथ सूखे मेवों की बिक्री बढ़ी है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Oct 28, 2025 | 10:19 PM

अब दिन छोटे और रातें लंबी (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Weather News: पिछले दो-तीन दिनों से जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। कभी दोपहर में बदली छाई रहती है तो कभी तेज धूप पड़ती है। मौसम में तेज़ी से बदलाव देखा जा रहा है। कई घरों में लोग अब भी बिना पानी भरे कूलर चला रहे हैं, क्योंकि कई बार उमस बढ़ जाने से असुविधा होती है।

मंगलवार की शाम करीब 5:30 से 5:45 बजे के बीच शहर में अचानक बदली छा जाने से अंधेरा फैल गया। ऐसा लगा मानो रात के आठ बज चुके हों। रात 10 बजे के बाद मौसम पूरी तरह ठंडा हो जाता है, जबकि दिन में तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। संपन्न वर्ग के लोगों ने एयर कंडीशनर का उपयोग शुरू कर दिया है। बारिश की अनिश्चितता के कारण सुबह सैर पर निकलने वालों की संख्या में भी कमी आई है। कुल मिलाकर, मौसम में रोज़ाना बदलाव देखने को मिल रहा है।

इस वर्ष जल्दी शुरू होगी ठंड

रात 10 बजे के बाद से तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है, जो सुबह 9 बजे तक बनी रहती है। सामान्यतः नवंबर माह की शुरुआत में हल्की ठंड शुरू हो जाती है, और इस बार ठंड का मौसम कुछ पहले आने के संकेत मिल रहे हैं। शहर के कई इलाकों में गर्म कपड़ों की बिक्री शुरू हो गई है। गौरक्षण रोड और मलकापुर रोड पर कंबलों और स्वेटरों की दुकानें सज गई हैं।

सूखे मेवों की बढ़ी मांग

शहर और जिले में सूखे मेवों की बिक्री में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। नवंबर और दिसंबर के महीनों में लोग सूखे मेवे, गोंद आदि से बने पौष्टिक लड्डू बनाते और खाते हैं। इसके चलते सुपर शॉप्स और किराना दुकानों में सूखे मेवों की मांग बढ़ रही है।

स्थानीय व्यापारी सुनील बोराखड़े, संचालक -सुनील सुपर शॉपी, ने बताया कि “अभी बिक्री में बहुत तेजी नहीं आई है, लेकिन जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, वैसे-वैसे सूखे मेवों की मांग भी बढ़ेगी।”

ये भी पढ़े: अपने वादे पूरे करो, वरना…फडणवीस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान, कर्जमाफी के लिए मचा बवाल!

सूखे मेवों के भाव (वर्तमान दरें)

  • काजू : ₹800 से ₹2,000 प्रति किलो
  • छुहारे : ₹200 से ₹300 प्रति किलो
  • खोबरा डोल : ₹350 से ₹400 प्रति किलो
  • बनारसी शक्कर : ₹50 से ₹60 प्रति किलो
  • किशमिश : ₹400 से ₹600 प्रति किलो
  • बादाम बीज : ₹700 से ₹1,000 प्रति किलो
  • गोडंबी : ₹1,500 से ₹1,600 प्रति किलो
  • शुद्ध घी : ₹550 से ₹700 प्रति किलो

Akola weather change winter season begins temperature drop

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 28, 2025 | 10:19 PM

Topics:  

  • Akola
  • Maharashtra
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

वृद्धा को जंगल में घसीट ले गया बाघ, भाईदूज पर भाई के घर झिंजेरिया आई थी महिला

2

चक्रवात मोन्था की दस्तक…इन जिलों में भारी बारिश का खतरा, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

3

अकोला के अनेक क्षेत्रों में यातायात की समस्या गंभीर, ट्रैफिक नियंत्रण पर सख्त कदम उठाने की जरुरत

4

निजी अस्पताल में हंगामा, मरिज का डॉक्टर पर हमला, वलगांव मार्ग की घटना, 4 आरोपी फरार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.