-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Ward 18 Power Cut Protest Mahavitaran Office Solution Monday
अंधेरे में डूबा अकोला का प्रभाग 18; लोगो ने महावितरण कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सोमवार तक का मिला ‘अल्टीमेटम’
- Written By: केतकी मोडक
Akola Power Cut Protest: अकोला के प्रभाग 18 में बार-बार बिजली कटौती से नागरिक परेशान। महावितरण कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद मुख्य अभियंता ने सोमवार तक समस्या हल करने का आश्वासन दिया।

अकोला महावितरण ऑफिस में आंदोलन करते लोग (सोर्स - फोटो नवभारत)
Protest At Akola Mahavitaran Office: अकोला शहर के प्रभाग क्रमांक 18 में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण नागरिकों में भारी नाराजगी है। शाम से लेकर देर रात तक कई बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस गंभीर समस्या से त्रस्त नागरिकों ने बुधवार को महावितरण कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से जवाब मांगा और तत्काल समाधान की मांग की।
प्रभाग 18 के अंतर्गत गीता नगर, मातोश्री कॉलोनी, पुलिस वसाहत (पुलिस कॉलोनी), एमरोल्ड कॉलोनी तथा अकोली खुर्द जैसे क्षेत्र आते हैं। इनमें से अधिकांश इलाके शहर की विस्तारित सीमा में शामिल हैं। नागरिकों का कहना है कि रात के समय बार-बार बिजली गुल होने से घरेलू कामकाज, बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में पहले से ही मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। कई स्थानों पर नालों की समुचित व्यवस्था नहीं है, सड़कों की केवल ऊपरी मरम्मत की गई है और पहली ही बारिश में जलभराव की समस्या सामने आने लगी है। ऐसे में लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और अधिक बढ़ा दी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ulhasnagar Municipal Corporation की बड़ी कार्रवाई, राशन विभाग से 2.25 करोड़ रुपये का बकाया कराया वसूल
ठाणे में ‘Wake Up Thanekar’ अभियान की शुरुआत, विकास परियोजनाओं में जनभागीदारी की उठी मांग
नागपुर एयरपोर्ट का GMR को हस्तांतरण ऐतिहासिक क्षण, गडकरी ने मांगी सिंगापुर-दुबई की डायरेक्ट फ्लाइट
अकोला में 774 ई-रिक्शा दौड़ रहे सड़कों पर, यात्रियों और चालकों की पहली पसंद बना यह इको-फ्रेंडली वाहन
प्रतिनिधिमंडल ने की चर्चा
इसी समस्या को लेकर अकोला शहर के प्रभाग क्रमांक 18 के नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने महावितरण कार्यालय पहुंचकर मुख्य अभियंता से भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होने के तकनीकी कारणों की जानकारी मांगी।
यह भी पढ़ें:- अकोला में 774 ई-रिक्शा दौड़ रहे सड़कों पर, यात्रियों और चालकों की पहली पसंद बना यह इको-फ्रेंडली वाहन
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप मिश्रा, जगदीश झांबरे, अन्ना विसपुते, सागर राजपूत, बंटी यादव, रोहित खडसे, कनौजिया, मदन गोपनारायण, मुकेश अग्रवाल, प्रवीण पाटिल, पवन तिवारी, शर्मा, बगरेचा, प्रमोद टेकाडे तथा एस. दुबे मुख्य रूप से उपस्थित थे।
सोमवार तक होगा समाधान
मुख्य अभियंता दत्तात्रेय बनसोडे ने कहा हा कि “नागरिकों की समस्या सुनने के बाद, क्षेत्र में हो रही असुविधा पर खेद व्यक्त किया गया है। मैं आश्वासन देता हूं कि सोमवार तक बिजली आपूर्ति से जुड़ी इस तकनीकी समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा।”
Akola ward 18 power cut protest mahavitaran office solution monday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लखनऊ हादसे के बाद भोपाल में सख्ती, कोचिंग–हॉस्टल और लाइब्रेरी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
Jun 26, 2026 | 12:17 PMअंधेरे में डूबा अकोला का प्रभाग 18; लोगो ने महावितरण कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सोमवार तक का मिला ‘अल्टीमेटम’
Jun 26, 2026 | 12:16 PMपत्रकारों को धमकी के बाद अब ‘दागी’ कनेक्शन; संजय दीना पाटिल पर मनसे का बड़ा हमला
Jun 26, 2026 | 12:15 PMUlhasnagar Municipal Corporation की बड़ी कार्रवाई, राशन विभाग से 2.25 करोड़ रुपये का बकाया कराया वसूल
Jun 26, 2026 | 12:14 PMGold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बदलाव, जानिए आज का ताजा भाव
Jun 26, 2026 | 12:13 PMठाणे में ‘Wake Up Thanekar’ अभियान की शुरुआत, विकास परियोजनाओं में जनभागीदारी की उठी मांग
Jun 26, 2026 | 12:01 PMनागपुर एयरपोर्ट का GMR को हस्तांतरण ऐतिहासिक क्षण, गडकरी ने मांगी सिंगापुर-दुबई की डायरेक्ट फ्लाइट
Jun 26, 2026 | 11:59 AMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM











