अकोला में वल्लभाचार्य जयंती की धूम; पुष्करणा समिति ने निकाली पालकी यात्रा, भक्ति गीतों से गूंजा शहर
अकोला में वल्लभाचार्य जयंती पर पुष्करणा चेतना समिति ने पारंपरिक उत्सव मनाया। बड़े राम मंदिर में पालकी पूजन के साथ ठंडाई वितरण हुआ और वक्ताओं ने कृष्ण भक्ति का संदेश दिया।
Akola Vallabhacharya Jayanti News: शहर में वल्लभाचार्य जयंती के अवसर पर पुष्करणा चेतना समिति की ओर से परंपरागत उत्सव का आयोजन किया गया। एड।महेंद्र पुरोहित ने इस अवसर पर कहा कि वल्लभाचार्य जी ने मानवता, धर्म और संस्कृति के साथ भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का संदेश दिया।
उन्होंने मथुरा, वृंदावन और द्वारका जैसे तीर्थस्थलों के महत्व का प्रचार करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र और बाल दृष्टांतों के माध्यम से अनिष्ट प्रवृत्तियों का नाश कर सामाजिक समरसता स्थापित की। इसी परंपरा के प्रचारप्रसार से पुष्टिमार्गीय वैष्णव संप्रदाय के अनुयायी देशभर में बड़ी संख्या में हैं।
बड़े राम मंदिर परिसर में पुष्पवृष्टि और ठंडाई वितरण कर भक्तों का स्वागत किया गया। वल्लभाचार्य जी की पालकी का पूजन मेघराज बोहरा, किसनगोपाल पुरोहित, अर्जुन थानवी, पुखराज छांगाणी, अनिल थानवी, गोपेश बोरा और कमलेश पुरोहित के हाथों हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: क्या शादी के बाद छिन सकती है धार्मिक पहचान? पारसी महिलाओं के अधिकारों पर बड़ा सवाल; SC करेगा फैसला
पुणे जहरीली शराब कांड: 22 मौतों के बाद भड़कीं सुप्रिया सुले, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा
नासिक का बहुचर्चित ‘फर्जी शालार्थ आईडी’ घोटाला: 50 अधिकारियों की 9 टीमें तैनात, 892 शिक्षक जांच के दायरे में
न प्लेटफॉर्म तैयार, न पार्किंग, ढाई साल बाद भी अधूरा गोधनी स्टेशन; अमृत भारत योजना पर उठे सवाल
भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष संतोष शिवरकर, माधव मानकर, संजय कोरडे, गणेश लोड, कृष्णा बोरा और एड।वीरेंद्र व्यास ने पूजन कर भक्तों का स्वागत किया। ओमप्रकाश जोशी द्वारा शुरू की गई परंपरा को पुष्करणा समाज और युवा शक्ति ने आगे बढ़ाते हुए ठंडाई वितरण किया।
मातृशक्ति, युवा शक्ति द्वारा स्वागतमातृशक्ति और युवाशक्ति ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद गिरीश जोशी, श्रीराम हरिहर संस्था के विजय अग्रवाल और चंद्रशेखर खडसे ने भी स्वागत किया।
रामनगर मित्र मंडल की ओर से अजय गुल्हाने, वसंत लड्ढा, नितिन ढोले और कन्हैया छांगाणी ने आयोजन में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में अजय जोशी, गिरीराज पुरोहित, विनय जोशी, कपिल पुरोहित, महेश जोशी, पिंकी छांगाणी, कृष्णा, एड।वीरेंद्र व्यास, कमलेश पुरोहित, अशोक छंगानी, अनीता जोशी, किरण पुरोहित, गोपेश बोरा, दुर्गा जोशी, सुशीला थानवी, ममता छांगाणी, निधि बोहरा, सुनीता थानवी, तुलसी जोशी रहे।
फोटो फाइल नेम 14 अरुण फोटो 52कैप्शन अकोला। महिला शक्ति द्वारा पालकी का स्वागत। फोटो फाइल नेम 14 अरुण फोटो 53कैप्शन अकोला। शरबत का वितरण। फोटो फाइल नेम 14 अरुण फोटो 54समाचार अरुण कुमार वालोकार द्वारा
