दर्यापुर टोल नाके पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध परिवहन से दो गायों को मुक्त कराया
Illegal Cattle Transport: दर्यापुर टोल नाके पर मुर्तिजापुर शहर पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाए जा रहे दो गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया।
Illegal Cattle Transport (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Daryapur Toll Plaza: अमरावती जिले के दर्यापुर टोल नाके पर गोरक्षकों से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर मुर्तिजापुर शहर पुलिस ने शनिवार की सुबह कार्रवाई करते हुए कत्ल के उद्देश्य से अवैध रूप से ले जाई जा रही दो गायों को मुक्त कराया।
इस दौरान पुलिस ने टाटा एस वाहन सहित एक आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि टाटा एस वाहन क्र.एमएच04 जीसी9367 में दो गोवंशीय पशुओं को दर्यापुर टोल नाके से मुर्तिजापुर की ओर कत्ल के लिए ले जाया जा रहा है।
दर्यापुर टोल नाके पर बड़ी कार्रवाई
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
अकोला में अवैध सूदखोरी का बड़ा मामला, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के आरोप में 12 पर केस
महाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
विधान परिषद में गूंजा शिरपुर-पातुर बस सेवा का मुद्दा, परिवहन मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन
सूचना मिलते ही शहर पुलिस ने गोरक्षकों की मदद से जाल बिछाकर संबंधित वाहन को रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर दोनों गायों को बेहद अमानवीय तरीके से मुंह और पैर बांधकर बिना चारापानी की व्यवस्था के वाहन में ठूंसकर ले जाया जा रहा था।
दो गोवंशीय पशु और वाहन जब्त
पुलिस ने चालक से पशुओं के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई भी आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग 45 हजार रु. मूल्य की दो गायों तथा करीब 3 लाख रु. कीमत का टाटा एस वाहन जब्त कर लिया।
ये भी पढ़े: अमरावती में जीरो फैटालिटी डिस्ट्रिक्ट अभियान, सड़क हादसों में मौतें रोकने के लिए पुलिस को विशेष प्रशिक्षण
मुर्तिजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
इस कार्रवाई में वाजिद खान अंसार खान 28, निवासी पुरानी वस्ती, मुर्तिजापुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की आगे की जांच थाना प्रभारी धर्मेंद्र जोशी के मार्गदर्शन में पुलिस हवलदार सचिन दांडले कर रहे हैं।
