-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Tmt Share Bank Fraud Tushar Takzhure Arrested Police Custody
अकोला: करोड़ों की ठगी करने वाला ‘शेयर बैंक’ का संचालक तुषार ताकझुरे गिरफ्तार, 15 मार्च तक पुलिस कस्टडी
अकोला में टीएमटी के संचालक तुषार ताकझुरे को गिरफ्तार किया गया है। उसने किसानों और नागरिकों से करोड़ों रुपये की ठगी की।

Akola Fraud Case: अकोला निवेश के लालच में कई नागरिकों और किसानों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले कथित शेयर बैंक और पतसंस्था टीएमटी के संचालक तुषार ताकझुरे को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
स्थानीय अपराध शाखा ने यह कार्रवाई करते हुए उसे अटकाया और न्यायालय ने उसे 15 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस कार्रवाई से बड़े धोखाधड़ी के रैकेट का पर्दाफाश होने की संभावना जताई जा रही है।
अकोला शहर के गंगानगर क्षेत्र में टीएमटी नाम से शेयर बैंक शुरू कर तुषार ताकझुरे ने नागरिकों को आकर्षक योजनाओं का लालच दिया। उसने विज्ञापन देकर कहा कि 60 हजार रुपये निवेश करो और हर महीने 6 हजार रुपये का किराना मुफ्त पाओ।
सम्बंधित ख़बरें
पातुर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस का बजा डंका, हिदायत खान ने भाजपा-शिवसेना यूबीटी को 1600 वोटों से दी शिकस्त
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, अकोला के 1.87 लाख किसानों को मिला लाभ
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम: विकास योद्धा मंच और भाजपा का शानदार प्रदर्शन, भाजपा ने जीती 11 सीटें
मानसून की देरी से अकोला में गहराया जल संकट, 57 गांवों की जीवनरेखा उमा प्रकल्प अंतिम स्तर पर
इसी तरह कम समय में अधिक नफा मिलने का आश्वासन देकर उसने लोगों को निवेश करने के लिए प्रेरित किया। शुरुआत में कुछ निवेशकों को बेहतर मुनाफा देकर विश्वास हासिल किया गया, लेकिन बाद में अचानक लेनदेन बंद कर ताकझुरे ने निवेशकों को टालना शुरू कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, सिंदखेड क्षेत्र के कई किसानों ने अपनी जमीन गिरवी रखकर और कुछ ने खेती बेचकर इस योजना में बड़ी रकम निवेश की थी। लेकिन रकम वापस मिलने का समय आते ही ताकझुरे गायब हो गया।
जीवनभर की जमापूंजी डूबने का अहसास होते ही संतप्त निवेशकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुषार ताकझुरे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 15 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा गया।
इस मामले में अन्य साथियों की संलिप्तता की भी संभावना जताई जा रही है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। साथ ही, धोखाधड़ी की कुल रकम कितनी है और कितने निवेशक इसमें फंसे हैं, इसका भी गहन जांच जारी है।
Akola tmt share bank fraud tushar takzhure arrested police custody
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भांडुप रैली में गरजे उद्धव ठाकरे, बागी सांसदों को बताया विश्वासघाती, अमित शाह पर भी साधा निशाना
Jun 22, 2026 | 09:28 AMनासिक में बोले गिरीश महाजन-पूरी दुनिया ने माना योग का लोहा, यह केवल व्यायाम नहीं बल्कि सकारात्मक जीवन की कुंजी
Jun 22, 2026 | 09:22 AMकोलंबिया में क्यों जले अमेरिकी झंडे? राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के बाद भारी बवाल, जानें क्या है ट्रंप कनेक्शन
Jun 22, 2026 | 09:17 AMDigital Safety Tips for Kids: बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए सिखाएं ये जरूरी डिजिटल सुरक्षा के रूल्स
Jun 22, 2026 | 09:11 AMगोंदिया में गड्ढों में बैठकर किया योग, सड़क मरम्मत की मांग को लेकर युवाओं का अनोखा प्रदर्शन
Jun 22, 2026 | 09:11 AMठाणे में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, हजारों लोगों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प
Jun 22, 2026 | 09:09 AMनासिक चुनाव परिणाम: स्थानीय स्वराज्य संस्था सीट पर मतगणना शुरू, नरेंद्र दराडे के भाग्य का होगा फैसला!
Jun 22, 2026 | 09:08 AMवीडियो गैलरी

PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PM
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM














