अकोला में फरवरी की रिकॉर्ड तोड़ गर्मी: 37.5°C पार; जलवायु परिवर्तन की चेतावनी
Akola Temperature: अकोला में फरवरी में ही तापमान 37.5°C तक पहुंच गया, जो विदर्भ में सर्वाधिक रहा। अचानक बढ़ी गर्मी को जलवायु परिवर्तन, वृक्ष कटाई व प्रदूषण का असर माना जा रहा है।
- Written By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Akola Climate Change Maharashtra News: अकोला जिले में सोमवार को तापमान का पारा अचानक बढ़कर अधिकतम 37.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस वर्ष फरवरी माह का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर रहा। सोमवार को अकोला का तापमान पूरे विदर्भ में सर्वाधिक रहा। अचानक बढ़ी गर्मी से नागरिकों ने धूप से बचाव के लिए टोपी, दुपट्टा और अन्य साधनों का सहारा लिया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वर्ष 2022 में मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत में भी गर्मी की लहर (हीट वेव) आई थी। उस समय मार्च के 29, 30 और 31 तारीख को तथा अप्रैल के 1 और 2 तारीख को तापमान असामान्य रूप से बढ़ा था।
जून की शुरुआत में भी हीट वेव दर्ज की गई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि, वृक्षों की अंधाधुंध कटाई, औद्योगिकीकरण, प्रदूषण और प्रकृति पर बढ़ते आक्रमण के कारण जलवायु परिवर्तन का संकट गहरा रहा है और इसके दुष्परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का तांडव, जून की हीटवेव से अनुमान से अधिक लोगों की मौत
अकोला में अवैध गर्भपात किट बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश: LCB और FDA की संयुक्त कार्रवाई, एक गिरफ्तार
MP Weather Update: 3 स्ट्रॉन्ग सिस्टम से लगातार हो रही बारिश, अगले 24 घंटे बेहद भारी, 17 जिलों में अलर्ट
Akola News: अकोला में SIR अभियान तेज, 96.18% मतदाता सूची पुनरीक्षण फॉर्म वितरित
यह भी पढ़ें:- होली से पहले धारणी में कचरा संकट की आहट; 9 महीने से नहीं हुआ भुगतान, ठेकेदार ने दी काम बंद करने की चेतावनी
जलवायु परिवर्तन का असर
विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में गर्मी की लहरें और अधिक तीव्र हो सकती हैं। ऋतुचक्र पर भी इसका असर पड़ रहा है, कभी बरसात में अत्यधिक वर्षा, कभी सर्दियों में तीव्र ठंड और अब गर्मियों में कड़ी धूप का प्रकोप बढ़ रहा है।
रविवार तक मौसम सामान्य था, लेकिन सोमवार को अचानक तापमान बढ़ने से नागरिकों को तेज धूप का सामना करना पड़ा। फरवरी का अंतिम सप्ताह शुरू होते ही धूप की तीव्रता बढ़ गई है और अनुमान है कि मार्च में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है।
