Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Akola Weather: अकोला में ठंडी हवाओं का बढ़ा असर, लगातार गिर रहा तापमान, बढ़ी कंपकपी

Akola climate news: अकोला में ठंड फिर लौट आई। न्यूनतम तापमान 11.5°C तक गिरा, दिन में भी ठंडी हवाएं। गर्म कपड़ों और उबाले दूध की बिक्री बढ़ी, सुबह की सैर में भीड़ घटी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Dec 08, 2025 | 11:06 AM

तापमान में गिरावट (सौजन्य-IANS, कंसेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Weather Change Akola: करीब डेढ़ सप्ताह पूर्व न्यूनतम तापमान 19 डिसे पर पहुंच गया था और जिले में सभी क्षेत्रों में ठंड काफी कम हो गयी थी, वहीं तीन सप्ताह पूर्व न्यूनतम तापमान 11.8 पर था। सिर्फ सुबह और देर रात को मौसम ठंडा हो जा रहा था। लेकिन एक बार फिर ठंड वापस लौटकर आ गयी है। अब मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया है। फिर धीरे धीरे मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों से ठंड काफी कम होती जा रही थी।

वहीं रविवार का न्यूनतम तापमान 11.5 डिसे तथा अधिकतम तापमान 29.9 डिसे पर रहा। इसी तरह शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिसे और अधिकतम तापमान 28.9 डिसे पर था। इस तरह मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन हुआ है। फिर से एक बार गर्म कपड़ों की बिक्री काफी बढ़ गयी है।

दोपहर में भी मौसम ठंडा

पिछले कुछ दिनों में ठंड में थोड़ी कमी आई थी। लेकिन एक बार फिर मौसम ठंडा हो गया है। रविवार को दोपहर को भी हल्की ठंडी हवाएं चल रही थी। इस तरह से यह कहा जा सकता है कि यहां शीत लहर आयी हुई है। और तो और दिन प्रतिदिन सुबह के तापमान में भी तेजी से गिरावट आती जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक मनपा का 3011.85 करोड़ का बजट आयुक्त द्वारा प्रस्तुत, स्थायी समिति में जल्द होगी चर्चा

महाराष्ट्र का कृषि निर्यात ठप, हवाई और समुद्री मार्ग बंद होने से प्याज और फलों के दाम गिरने की आशंका

विदेश नीति पर महाराष्ट्र की सियासत गरमाई, संजय शिरसाट का राउत पर तंज, बोले-ट्रंप और नेतन्याहू से करें बात

मुंबई, पुणे के श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर-उत्तर भारत यात्रा का मौका, रेलवे चलाएगी भारत गौरव ट्रेन

फिलहाल देखा जा रहा है कि अब दोपहर की धूप की तेजी समाप्त हो गयी है। रविवार को धूप में बिलकुल तेजी नहीं थी और शाम होते होते मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया। लोगों को शाम से ही गर्म कपड़ों का उपयोग शुरू करना पड़ रहा है।

सुबह की सैर में भीड़ कम हुई

रविवार को फिर से एक बार ठंड वापस लौटकर आई है। जिसमें सुबह के समय ठंड काफी अधिक होने के कारण सुबह के समय सैर पर निकलने वालों की भीड़ काफी कम देखी गयी। इसी तरह देर शाम बाजारों में भी भीड़ थोड़ी कम देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें – Maharashtra Weather: विदर्भ में शीतलहर! नागपुर टॉप पर, गोंदिया, भंडारा और यवतमाल में भी पारा लुढ़का

अब मौसम ठंडा होने लगा है। इस तरह ठंड कभी कम कभी अधिक होने के कारण सांस और अस्थमा के रोगियों को थोड़ी तकलीफ हो रही है। इस समय शहरी क्षेत्र में लोगों का रुझान चाय, कॉफी तथा उबाले हुए दूध की तरफ बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय गौरक्षण रोड, मंगरुलपीर रोड, तिलक रोड के साथ साथ जठारपेठ आदि कई क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर दूध उबाला जा रहा है, लोग उबाला हुआ गर्म दूध काफी पसंद कर रहे हैं। इस तरह उबाले हुए दूध की बिक्री अनेक क्षेत्रों में देखी जा रही है।

Akola temperature drop cold wave returns minimum temp 11 5 degree

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 08, 2025 | 11:06 AM

Topics:  

  • Akola
  • IMD
  • Maharashtra
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.