- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Rural Water Supply Scheme Electricity Bill Paid 84 64 Villages Relief
अकोला में 36 लाख बिजली बिल चुकाने से टला जलसंकट; 148 गांवों को राहत, पर 15 दिन में एक बार पानी
अकोला में जलापूर्ति योजना का संकट टल गया है, 36 लाख का बिजली बिल चुकाने से नागरिकों को राहत मिली है।

Akola Water Crisis News: अकोला क्षेत्रीय जलापूर्ति योजना का लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया होने से जलापूर्ति संकट गहराया था। सूत्रों के अनुसार, 84 और 64 गांवों की योजना का 36 लाख रुपये का बकाया बिजली बिल जिला परिषद के ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने चुका दिया है। इससे प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों को फिलहाल राहत मिली है।
कुछ दिन पहले महावितरण ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी और विभाग को बारबार पत्र, स्मरणपत्र और मोबाइल संदेशों के माध्यम से भुगतान करने का आग्रह किया था। अपेक्षित प्रतिक्रिया न मिलने पर बिजली खंडित करने के निर्देश भी दिए गए थे। अंततः ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने भुगतान कर दिया, जिससे जलसंकट टल गया।
15 दिन में एक बार जलापूर्ति84 और 64 गांवों की योजना अंतर्गत सांगलूद, निंभोरा, कासली, सांगवी, आगर, उगवा आदि गांवों में वर्षभर 15 दिन के अंतराल पर ही पानी की आपूर्ति होती है। इससे ग्रामीण परेशान हैं और सवाल उठा रहे हैं कि ऐसी स्थिति में कर क्यों भरें। गर्मी के मौसम में अनियमित जलापूर्ति से नागरिकों की चिंता और बढ़ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
अब परेशानी के दिन होंगे दूर! मुंबई लोकल से सफर करने वालों को मिलेगी रफ्तार, 80 लाख यात्रियों को होगा फायदा
अकोला में महिला आरोपी से बदसलूकी पर ASI निलंबित; वीडियो लीक से पुलिस महकमे में खलबली
तुमसर रोड स्टेशन पर भीषण हादसा, चलती अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश में नागपुर के यात्री की मौत
गड़चिरोली: मुख्यमंत्री रोजगार योजना में 107% लक्ष्य हासिल, राज्य में 8वां स्थान; 1358 को रोजगार मिला
इस संदर्भ में जिला परिषद, ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता अतुल सालुंके ने बताया नागरिकों को होने वाली जलापूर्ति बाधित न हो, इसके लिए बाकाया राशि का भुगतान किया गया है। इस कदम से फिलहाल संकट टल गया है, लेकिन नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
Akola rural water supply scheme electricity bill paid 84 64 villages relief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PMअब परेशानी के दिन होंगे दूर! मुंबई लोकल से सफर करने वालों को मिलेगी रफ्तार, 80 लाख यात्रियों को होगा फायदा
Apr 02, 2026 | 09:24 PMबिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PMवरुण चक्रवर्ती के कैच पर मचा बवाल, अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे अभिषेक शर्मा, सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस
Apr 02, 2026 | 09:20 PM‘बबुआ’ पड़ा भारी, झुक गए चाचा! पशुपति पारस ने चिराग से हाथ मिलाने के दिए संकेत; CM नीतीश पर भी तोड़ी चुप्पी
Apr 02, 2026 | 09:11 PMधोनी से माफी मांगता हूं…दिग्गज क्रिकेटर ने मानी अपने पिता की गलती, कई बार लगा चुके हैं ‘थाला’ पर गंभीर आरोप
Apr 02, 2026 | 09:09 PMकेरल चुनाव: CM विजयन के गढ़ में सुरेश गोपी का रोड शो, NDA के पक्ष में बनाया माहौल; लोगों का दिखा हुजूम
Apr 02, 2026 | 09:01 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM













