अकोला: RTE प्रवेश के लिए 2056 सीटों पर 4408 आवेदन, अंतिम तिथि 18 मार्च तक बढ़ी
Akola RTE Admission News: अकोला जिले में RTE के तहत 185 स्कूलों की 2056 सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। शिक्षा विभाग ने अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 मार्च कर दी है। आवेदन में गूगल लोकेशन अनिवार्य है।
- Written By: रूपम सिंह
RTE Last Date Extended (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola RTE Application Last Date News: आरटीई (शिक्षा का अधिकार) अधिनियम के अंतर्गत 25 प्रश कोटे से अंग्रेजी माध्यम की शालाओं में सर्वसामान्य परिवारों के विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रवेश देने की प्रक्रिया जिले में शुरू की गई है। इस हेतु जिले की 185 शालाओं ने पंजीकरण किया है। जिले में कुल 2056 सीटें उपलब्ध हैं, जिनके लिए अब तक 4408 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि पहले 10 मार्च थी, किंतु इसे बढ़ाकर अब 18 मार्च कर दिया गया है। तिथि बढ़ाए जाने से अभिभावकों को अतिरिक्त समय मिला है। उपलब्ध सीटों की तुलना में दोगुना से अधिक आवेदन आने से प्रवेश प्रक्रिया में कड़ी प्रतिस्पर्धा होना तय है।
शिक्षा विभाग के अनुसार, सभी आवेदनों की छानबीन और पडताल की जाएगी, जिसके बाद प्रवेश का विस्तृत कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश की विभिन्न चरणों में ड्रा प्रक्रिया आयोजित होगी। आरटीई के अंतर्गत पहली से आठवीं कक्षा तक निःशुल्क प्रवेश दिया जाता है
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत समिति की महिला अभियंता गिरफ्तार, भुगतान के बदले मांगी थी रकम
अकोला: 16 मई से शुरू होगी घर-घर जनगणना, मनपा आयुक्त सुनील लहाने ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
अकोला में खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 केंद्रों के लाइसेंस निलंबित और 5 को थमाया नोटिस
अकोला: 3 मई तक भीषण हीटवेव और अचानक बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलने की दी सलाह
विशेष प्रावधान और दस्तावेज़
दिव्यांग बच्चों के लिए 40 प्रश या उससे अधिक का प्रमाणपत्र आवश्यक होगा। इस वर्ष निवास प्रमाण के रूप में गैस बुक स्वीकार नहीं की जाएगी, जबकि बैंक पासबुक केवल राष्ट्रीयकृत बैंकों की ही मान्य होगी। लोकेशन की त्रुटि से बचने के लिए गूगल मैप से प्राप्त लेटीट्यूड और लॉगीट्यूड आवेदन में दर्ज करना चाहिए, दिव्यांग बच्चों की जन्मतिथि संबंधी समस्या होने पर तुरंत rtemah2020<\@gmail।com पर ईमेल भेजने का निर्देश दिया गया है।
ये भी पढ़े:- यवतमाल: आंबेडकर का पीएम मोदी पर निशाना, ‘मुद्रा’ से ‘मुजरा’ टिप्पणी; 23 मार्च को RSS मुख्यालय पर मोर्चा
ऑनलाइन आवेदन में सावधानी बरतें
ऑनलाइन आवेदन की स्थिति देखते समय सर्वर पर अधिक भार होने से पोर्टल धीमा हो सकता है। ऐसे में अभिभावकों से अपील की गई है कि वे भ्रमित न हों और कुछ समय बाद पुनः प्रयास करें। आवेदन भरते समय निवास का पूरा पता और गूगल लोकेशन ध्यानपूर्वक दर्ज करना आवश्यक है। जन्म प्रमाणपत्र पर अंकित जन्मतिथि ही लिखी जाए, क्योंकि एक बार दर्ज की गई जन्मतिथि बदली नहीं जा सकती। इस वर्ष केवल 1 किमी दूरी तक की शालाएं उपलब्ध होंगी और सभी आवश्यक दस्तावेज आवेदन के साथ अपलोड करना अनिवार्य होगा।
यदि आवेदन में त्रुटि हो तो पहला आवेदन सबमिट करने से पहले उसे हटाकर नया आवेदन भरना चाहिए, एक ही बच्चे के लिए दो आवेदन भरने पर दोनों आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। आवेदन क्रमांक, मोबाइल नंबर और आवेदन की प्रति लॉटरी प्रक्रिया तक सुरक्षित रखना आवश्यक है। गलत या झूठी जानकारी पाए जाने पर प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा, पासवर्ड भूलने पर रिकवर पासवर्ड विकल्प से नया पासवर्ड बनाया जा सकता है। आरटीई आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
