Akola Rain Update: अकोला में मानसून कमजोर, औसत से 25% कम बारिश से खरीफ फसलों पर संकट
Akola Monsoon: अकोला जिले में मानसून कमजोर पड़ गया है। अब तक औसत से करीब 25% कम बारिश दर्ज हुई है, जिससे खरीफ फसलों पर संकट गहराने लगा है। कम वर्षा के कारण कई किसानों को दोबारा बुआई करनी पड़ रही है।
खरीफ फसल संकट- फाइल फोटो-(सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola Weather Update: मृग नक्षत्र में थोड़ी सक्रियता दिखाने के बाद जुलाई की शुरुआत में मानसून ने जोर पकड़ा था, लेकिन अब फिर मानसून सुस्त पड़ गया है। प्रशासन द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, जिले में अब तक औसत वर्षा का केवल 74.9 यानी 178.0 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
विशेष बात यह है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 48.2 मिमी 20.3 कम वर्षा होने से किसानों की चिंता और भी बढ़ गई है। तहसीलवार स्थितिजिले की सात तहसीलों में वर्षा का वितरण असमान रहा है। तेल्हारा 279.4 मिमी 128.2, अकोट 231.8 मिमी 102.8, अकोला 132.0 मिमी 56.3, पातुर 166.0 मिमी 59.9, बार्शीटाकली 150.8 मिमी 60.8, बालापुर 131.6 मिमी 61.4, मुर्तिजापुर 187.9 मिमी 75.9।
खरीफ फसलों पर मंडराया संकट
चार माह के मानसून मौसम की औसत 693.7 मिमी के मुकाबले अब तक केवल 25.7 वर्षा हुई है. वर्षा तुलना वर्तमान बनाम पिछले वर्ष. तहसीलवर्तमान मिमीपिछलेवर्ष मिमी. अकोट231.8221.6 तेल्हारा279.4209.1 बालापुर131.6242.1 पातुर166.0291.8 अकोला132.0197.1 बार्शीटाकली150.8263.1 मुर्तिजापुर187.9206.1
सम्बंधित ख़बरें
ईरान ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं डोनाल्ड ट्रंप, हुसैन दलवई ने भारत को लेकर कही ये बड़ी बात
Pune Metro Line 3: पुणे मेट्रो-3 की शुरुआत फिर टली, CMRS से मंजूरी नहीं, अब अगस्त में शुरू होने की उम्मीद
ओमान जहाज हमले में पुणे के मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत, रोते हुए ससुर बोले- बस बेटे का शव लौटा दो सरकार
टीईटी पेपर लीक मामले में अब तक 12 गिरफ्तार, ACP विजय मराठे ने खोला मोडस ऑपरेंडी का राज
खरीफ फसलों पर संकट
मानसून की देरी और बीचबीच में वर्षा की कमी से कई जगह बीज मिट्टी में ही सड़ गए। किसानों को दुबारा बुआई करनी पड़ रही है। 14 जुलाई तक अपेक्षित वर्षा 237.7 मिमी थी, जबकि हुई केवल 178 मिमी. इससे खरीफ फसलों की वृद्धि रुकने का खतरा है। जून-जुलाई के महीने मिट्टी में नमी बढ़ाने के लिए अहम होते हैं। यदि वर्षा की कमी जारी रही तो कुओं और बोअरवेल के भूजलस्तर पर सीधा असर पड़ेगा।
खरीफ फसलें ऑक्सीजन पर
स्थानीय प्रगतिशील किसान हेमंत देशमुख का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बारिश रुक जाने के कारण खरीफ फसलें पूरी तरह से आक्सीजन पर है। वैसे ही पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रश बारिश कम है।
यदि आनेवाले चार से पांच दिनों में दमदार बारिश नहीं हुई तो खरीफ फसलें प्रभावित हो सकती हैं।यदि ऐसी स्थिति आती है तो सरकार ने किसानों के लिए सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उन्हें आर्थिक मदद का हाथ देना चाहिए।
