-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Vidarbha Rainfall Deficit July 2026 Nagpur Monsoon Update
विदर्भ में मानसून की बेरुखी: आधी जुलाई बीतने के बाद भी नहीं बरसे बादल; गड़चिरोली-भंडारा में 50% से भी कम बारिश
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Rainfall Deficit: विदर्भ में 13 जुलाई तक सामान्य से 27% कम बारिश दर्ज हुई है। नागपुर में 21% और गड़चिरोली में 50% से भी कम वर्षा होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

विदर्भ, नागपुर बारिश, प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: एआई फोटो )
Nagpur Monsoon Update: नागपुर जिले में जुलाई का महीना सर्वाधिक बारिश के लिए जाना जाता है। इस महीने बीते 10-12 वर्षों में 324 से लेकर 628 मिमी तक बारिश हो चुकी है लेकिन इस वर्ष आधी जुलाई बीतने को है और विदर्भ भर में बारिश रंगत में नहीं आ पाई है। केवल गोंदिया जिले को छोड़कर संपूर्ण विदर्भ के जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज हुई है।
विदर्भ में अब तक यानी 1 जून से 13 जुलाई तक 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस अवधि की सामान्य बारिश 299 मिमी है लेकिन वास्तव में बादल 218.9 मिमी ही बरसे हैं। गड़चिरोली व भंडारा जिला तो सबसे पीछे है।
गड़चिरोली में तो अब तक 50 फीसदी भी बारिश नहीं हुई है जिससे किसान चिंतित हो रहे हैं। नागपुर जिले की बात करें तो यहां भी अब तक सामान्य से 21 प्रतिशत बारिश कम हुई है। 13 जुलाई तक सामान्य बारिश 301.1 मिमी होनी थी लेकिन बारिश 237.6 मिमी ही दर्ज हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
बिना बताए गायब हुए, फिर भी नौकरी पक्की? अमरावती मनपा की ‘मेहरबानी’ पर सरकार का जोरदार ब्रेक
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के टेरर नेटवर्क पर महाराष्ट्र ATS का प्रहार, पुणे समेत कई शहरों में छापेमारी
अमरावती में नकली सोयाबीन बीजों के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, खाली थैलियां पहनकर SDO दफ्तर पर प्रदर्शन
सुनेत्रा पवार के NCP अध्यक्ष पद पर मंडराया खतरा, पार्टी नेता ने चुनाव प्रक्रिया को दी चुनौती, नए चुनाव की मांग
अकेला गोंदिया ही सरप्लस
विदर्भ भर में अकेला गोंदिया जिले में ही है जहा अब तक सामान्य से अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 13 जुलाई की अवधि तक गोदिया की सामान्य वर्षा 352 मिमी है लेकिन वास्तव में बारिश 407.5 मिमी हो चुकी है जो 16 प्रतिशत अधिक है।
बुलढाना व वर्धा की स्थिति भी सामान्य कही जा सकती है। बुलढाना में केवल 8 फीसदी ही कम बारिश हुई है। यहां की सामान्य वर्षा 214.4 मिमी है और अब तक 197.4 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
वर्धा में सामान्य वर्षा 284 मिमी है, जबकि 248.3 मिमी बारिश हो चुकी है। हालांकि यह 13 प्रतिशत कम है लेकिन 2-3 दिन अच्छी बारिश हुई तो यह बैकलॉग भी खत्म हो जाएगा।
जिलेवार 13 जुलाई तक वर्षा की स्थिति (मिमी)
| जिला | वास्तविक वर्षा (मिमी) | सामान्य वर्षा (मिमी) | अंतर (%) |
|---|---|---|---|
| अकोला | 181.7 | 230.2 | -21% |
| अमरावती | 196.7 | 258.4 | -24% |
| भंडारा | 191.8 | 323.7 | -41% |
| बुलढाणा | 197.4 | 214.4 | -8% |
| चंद्रपुर | 225.3 | 340.3 | -34% |
| गड़चिरोली | 184.5 | 390.3 | -53% |
| गोंदिया | 407.5 | 352.0 | +16% |
| नागपुर | 237.6 | 301.1 | -21% |
| वर्धा | 248.3 | 284.0 | -13% |
| वाशिम | 175.0 | 270.9 | -35% |
| यवतमाल | 226.1 | 280.0 | -19% |
| विदर्भ औसत | 218.9 | 299.0 | -27% |
गड़चिरोली से रूठे बादल
गड़चिरोली जिले से लगता है बादल रूठ ही गए हैं। चूंकि फिलहाल ती मानसून ही कमजोर हो गया है और आगामी कुछ दिनों के बाद इसके दोबारा सक्रिय होने की संभावना है लेकिन अब तक गड़चिरोली जिले में 47 प्रतिशत ही बारिश हुई है।
यह भी पढ़ें:- नागपुर में नो पार्किंग जोन अभियान तेज: 10 दिनों में 334 वाहनों पर कार्रवाई, 2 निजी बसों पर मामला दर्ज
इस जिले में अब तक 390.3 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी लेकिन हुई केवल 184.5 मिमी ही है। यह सामान्य बारिश से 53 फीसदी कम है। वहीं भंडारा जिले में भी 41 फीसदी बारिश कम हुई है। यहां अब तक 323.7 मिमी सामान्य वर्षा दर्ज होनी थी लेकिन 191.8 मिमी ही बारिश हुई है। चंद्रपुर जिले में 34 और वाशिम में भी 35 फीसदी कम बारिश 13 जुलाई तक हुई है।
Vidarbha rainfall deficit july 2026 nagpur monsoon update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिना बताए गायब हुए, फिर भी नौकरी पक्की? अमरावती मनपा की ‘मेहरबानी’ पर सरकार का जोरदार ब्रेक
Jul 14, 2026 | 11:52 AMविदर्भ में मानसून की बेरुखी: आधी जुलाई बीतने के बाद भी नहीं बरसे बादल; गड़चिरोली-भंडारा में 50% से भी कम बारिश
Jul 14, 2026 | 11:51 AMLalu Yadav Bail: सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को बड़ी राहत, देवघर चारा घोटाला में जमानत रहेगी बरकरार
Jul 14, 2026 | 11:51 AMपाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के टेरर नेटवर्क पर महाराष्ट्र ATS का प्रहार, पुणे समेत कई शहरों में छापेमारी
Jul 14, 2026 | 11:38 AMRetail Inflation: थम नहीं रही महंगाई की मार! लगातार छठे महीने बढ़ी दर, जून में थाली से राशन तक सब कुछ महंगा
Jul 14, 2026 | 11:38 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 2 बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार
Jul 14, 2026 | 11:37 AM‘मोटी थी, इसलिए मिला रोल… ‘अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर अंजलि आनंद का खुलासा
Jul 14, 2026 | 11:32 AMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM












