गांधीधाम स्पेशल ट्रेन में ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, अकोला स्टेशन पर 16 किलो गांजा जब्त
Akola News: अकोला स्टेशन पर गांधीधाम स्पेशल एक्सप्रेस के ए/1 कोच से रेल पुलिस ने 16.417 किलो गांजा बरामद किया। ओडिशा के एक युवक-युवती को 2.40 लाख के मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया।
- Written By: आकाश मसने
पुलिसकर्मियों के साथ गिरफ्तार आरोपी व जब्त गांजा (फोटो नवभारत)
Akola Crime News: अकोला रेल पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांधीधाम स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 20803) के ए/1 कोच में एक महिला और पुरुष गांजा लेकर यात्रा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर प्रभारी अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक अर्चना गाढवे तथा उनकी टीम ने रेल सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक प्रवीण मालवीय के साथ अकोला स्टेशन पर ट्रेन की जांच की। जांच के दौरान बर्थ नं. 1 पर बैठे पुरुष यात्री के पास एक बैग और बर्थ नं. 2 पर बैठी महिला यात्री के पास दो बैग मिले।
पूछताछ में दोनों ने असंतोषजनक उत्तर दिए और अंततः स्वीकार किया कि बैग में गांजा है। तलाशी में खाकी रंग के सेलोटेप से लिपटे कुल 8 बंडल मिले, जिनसे गांजे की तेज गंध आ रही थी। बरामद गांजे का वजन 16 किलो 417 ग्राम और अनुमानित कीमत 2,40,000 रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम सत्यम प्रफुल पात्रा (26) और पूजा चितरंजन जेना (23), दोनों निवासी जिला गंजम, ओडिशा बताया।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज कर लोहमार्ग पुलिस स्टेशन, अकोला में अपराध प्रविष्ट किया गया है। गांजा कहां से लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जांच जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी पांडुरंग सोनवणे के मार्गदर्शन में की गई।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में बेमौसम बारिश से 308 किसानों को नुकसान, 34.89 लाख सहायता प्रस्ताव भेजा गया
Akola Cattle Rescue: ईद पर कुर्बानी के लिए हाे रही थी तस्करी; 5 गायों को बचाया, आरोपी गिरफ्तार
बढ़ती गर्मी से कपास की बुआई प्रभावित, किसान बारिश के इंतजार में, उत्पादन पर होगा असर
Akola: अकोट में यूरिया के लिए मची मारामारी; कृषि केंद्रों पर लगीं लंबी कतारें, पुलिस बल तैनात
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में आज तय होगा शहरी सत्ता का फैसला, 286 नगर परिषद-नगर पंचायतों के आएंगे रिजल्ट
इसमें सहायक पुलिस निरीक्षक अर्चना गाढवे, सहायक पुलिस उप निरीक्षक सतिशसिंग चव्हाण, दामोदर सोलंके, पुलिस हवालदार सुनंदा राऊत, पुलिस कर्मी विजय शेगावकर, कपिल गवई, तुषार गोंगे, विजय जगणित, संदीप पत्रे, सुदामा सोलंखी, कुणाल साखरे, स्वाति थोरात, उज्वला गवई और रेल सुरक्षा बल के प्रवीण मालवीय सहित पूरी टीम ने की।
