Akola News: अकोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधियों की टोली पर तड़ीपार आदेश
Akola Criminal Gang: अकोला पुलिस ने आगामी धार्मिक उत्सवों और त्योहारों के मद्देनज़र कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुख्यात अपराधियों की टोली पर तड़ीपार की कार्रवाई की है।
अकोला पुलिस कार्रवाई-फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola Police Action: आगामी धार्मिक उत्सव और त्योहारों की पृष्ठभूमि में कानून और व्यवस्था कायम रखने के लिए अकोला जिला पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में सिविल लाइन पुलिस थाने क्षेत्र के कुख्यात अपराधियों की एक टोली पर मुंबई पुलिस अधिनियम की धारा 55 अंतर्गत कठोर कार्रवाई की गई। टोली प्रमुख सहित तीन लोगों को एक वर्ष के लिए अकोला, अमरावती, वाशिम, बुलढाना और यवतमाल इन पाँच जिलों से तड़ीपार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में यश उमाले 23, निवासी संजय नगर, बड़ी उमरी टोली प्रमुख, सोमेश्वर उर्फ पप्पू लाखे 18, निवासी गुडधी और चेतन बोदडे 19, निवासी गुडधी शामिल हैं। संबंधित आदेश 9 जुलाई को जारी किया गया।
त्योहारों से पहले अकोला पुलिस अलर्ट
पुलिस के अनुसार, जनवरी 2026 से अब तक जिले में कुल 8 कुख्यात टोलियों के 21 अपराधियों को तड़ीपार किया गया है। इससे अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी, ऐसा विश्वास व्यक्त किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
आगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
महाराष्ट्र में नकली बीज बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा; कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने दिए नई नीति के निर्देश
Maharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में फिर लौटेगी आफत की बारिश! IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
मोशी कचरा डिपो हादसा: PCMC कमिश्नर का बड़ा एक्शन, मुख्य अभियंता समेत 2 बड़े अधिकारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
ये भी पढ़े: कशेली डिपो से रफ्तार पकड़ेगी मेट्रो 5, ठाणे, भिवंडी और कल्याण-उल्हासनगर के सफर में बड़ा बदलाव
अपराधियों के खिलाफ तड़ीपार की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति और कानूनव्यवस्था बनाए रखने के लिए कुख्यात अपराधियों की जानकारी संकलित कर उन पर एमपीडीए, तड़ीपार तथा अन्य प्रचलित कानूनों के तहत प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए ऐसी कार्यवाईयाँ आगे भी जारी रहेंगी।
