अकोला पुलिस दल में नई पहल, आधुनिक सर्विलांस वाहनों का एसपी अर्चित चांडक ने किया शुभारंभ
अकोला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 3 आधुनिक सर्विलांस वाहनों का शुभारंभ किया।
Akola News: अकोला जिला संवेदनशील होने के कारण यहां समयसमय पर सामाजिक विवाद, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चोरी तथा कानूनव्यवस्था संबंधी चुनौतियां उत्पन्न होती रहती हैं। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अकोला पुलिस दल ने कानून और व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने के लिए नई पहल की है।
इसी क्रम में पुलिस दल के बेड़े में अद्ययावत तकनीक से युक्त 3 सर्विलांस वाहन शामिल किए गए हैं। इन वाहनों का शुभारंभ 7 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इन वाहनों के माध्यम से शहर के संवेदनशील क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, मोर्चों, धार्मिक कार्यक्रमों, उत्सवों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी रखना अब और अधिक आसान होगा। इससे चोरी, दंगे, संदिग्ध गतिविधियों जैसी घटनाओं पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Akola: 3 करोड़ के राजस्व वाला ठेका 1.40 करोड़ में देने की तैयारी? स्थायी समिति ने रोकी निविदा
Akola के बोरव्हा में मवेशी चराने गए युवकों पर तेंदुए का हमला; एक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Akola के पारस बिजली केंद्र में बड़ा हादसा, दो ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे
अकोला में गोमाता राज्यमाता संवाद यात्रा बैठक, गोसेवा को मजबूत बनाने पर मंथन
अकोला पुलिस दल में आधुनिक तकनीक से लैस 3 सर्विलांस वाहनों का समावेश किया गया है, जिससे जिले की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। वाहनों की प्रमुख तकनीकी सुविधाएं हैं:हाईरिजोल्यूशन CCTV कैमरे 360 डिग्री निगरानी क्षमता, DVR प्रणाली सुरक्षित वीडियो रिकॉर्डिंग, लाइव मॉनिटरिंग स्क्रीन घटनास्थल पर सीधा दृश्य देखने की सुविधा, इन्वर्टर व बैटरी बैकअप बिजली न होने पर भी कार्यक्षमता, वायरलेस कम्युनिकेशन सिस्टम नियंत्रण कक्ष से सतत संपर्क, पब्लिक एड्रेस सिस्टम नागरिकों को सूचना व संदेश देने हेतु, मोबाइल नेटवर्क / इंटरनेट कनेक्टिविटी त्वरित जानकारी आदानप्रदान, इमरजेंसी लाइट व सायरन सिस्टम आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया।
जिले की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी
कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनानाइन सर्विलांस वाहनों का मुख्य उद्देश्य कानूनव्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना, अपराधों पर त्वरित नियंत्रण रखना, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चोरी व गैरकानूनी गतिविधियों को रोकना, नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता को बढ़ाना है।
