अकोला पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, पुलिस अधीक्षक का बड़ा फैसला
Akola Police Department: अकोला पुलिस विभाग में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
Maharashtra Police (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो-सोशल मीडिया)
Akola Police Transfers: अकोला जिले में कानूनव्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अकोला पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने पुलिस निरीक्षक पीआई और सहायक पुलिस निरीक्षक एपीआई स्तर के अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण पुलिस थानों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार, तेल्हारा पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक प्रकाश तुनकुलवार का तबादला जिला नियंत्रण कक्ष में किया गया है।
उनकी जगह बोरगांव मंजू पुलिस थाने के प्रभारी संतोष इंगले को तेल्हारा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अकोट शहर पुलिस थाने में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। यहां के पुलिस निरीक्षक अमोल मालवे को साइबर सेल में नियुक्त किया गया है, जबकि अकोट ग्रामीण थाने के पुलिस निरीक्षक किशोर जुनघरे को अकोट शहर थाने का प्रभार दिया गया है। नियंत्रण कक्ष में कार्यरत सुनील वानखेडे को बोरगांव मंजू पुलिस थाने में पदस्थ किया गया है। एपीआई स्तर पर भी तबादले किए गए हैं।
नितिन लेव्हरकर को मिली LCB की कमान
जनार्दन खंडेराव को अकोट फैल पुलिस थाने से उरल भेजा गया है, जबकि जितेश कानपुरे की नियुक्ति सिविल लाइन पुलिस थाने में की गई है। श्रीधर गुठे को अकोट ग्रामीण थाने का प्रभार सौंपा गया है। वहीं गजानन राठोड़ को हिवरखेड से पिंजर पुलिस थाने तथा देवानंद कायंदे को नियंत्रण कक्ष से हिवरखेड पुलिस थाने में नियुक्त किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अंधभक्तों के सरगना का फरमान था, धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर भड़के रोहित पवार, छात्रों पर FIR पर दी चेतावनी
लखनऊ में 90% जगह अवैध है, क्या वहां भी बुलडोजर चलेगा? जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर वारिस पठान का तीखा हमला
मासूम के फेफड़े में 7 साल तक कैद रही पेन की टोपी, डॉक्टर देते रहे TB की दवा, गलत इलाज से परेशान थी लड़की
पाताललोक का आभास कराएगी मुंबई की यह टनल! देश की सबसे गहरी रोड टनल हो रही तैयार, जानें इसकी 4 बड़ी विशेषताएं
ये भी पढ़े: जालना में हैवानियत! 3 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर किया दुष्कर्म, CCTV फुटेज से ऐसे पकड़ा गया आरोपी
अकोट, तेल्हारा और बोरगांव मंजू थानों में बदले अधिकारी
इसके अलावा पितांबर जाधव को पुराना शहर पुलिस थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि स्थानीय अपराध शाखा एलसीबी में कार्यरत विजय जाधव की नियुक्ति एमआईडीसी पुलिस थाने में की गई है।
नितिन लेव्हरकर को मिली एलसीबी की कमान
पुराना शहर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक नितिन लेव्हरकर को अब स्थानीय अपराध शाखा एलसीबी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में गंभीर अपराधों की जांच, अपराधियों पर कार्रवाई और विशेष अभियानों के संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब उनके नेतृत्व में संचालित की जाएगी।
