जालना में हैवानियत! 3 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर किया दुष्कर्म, CCTV फुटेज से ऐसे पकड़ा गया आरोपी

महाराष्ट्र के जालना में दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक 26 वर्षीय युवक ने 3 साल की मासूम बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी पुलिस हिरासत में है।
Jalna Physical Abuse Case
मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म (डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Jalna Physical Abuse Case: समहाराष्ट्र के जालना शहर से एक बेहद ही हैरान और विचलित करने देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 26 वर्षीय युवक ने 3 साल की मासूम बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

जालना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 10 जून की बताई है। बुधवार को उस वक्त हुई जब बच्ची सदर बाजार थाना क्षेत्र में अपने घर के बाहर खेल रही थी।

चॉकलेट का लालच देकर किया दुष्कर्म

पुलिस उपाधीक्षक (DSP) अनंत कुलकर्णी ने बताया कि 26 साल के आरोपी ने पहले इलाके की रेकी की थी। उस समय बच्ची अपने घर के बाद खेल रही थी। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद व्यक्ति वापस चला गया और फिर दोपहिया वाहन से आया। उसने बच्ची को चॉकलेट देने का लालच दिया और उसे अपने साथ ले गया तथा उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद घर के बाहर छोड़कर फरार हुआ आराेपी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मासूम बच्ची को वापस उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। घर पहुंचने पर पीड़ित बच्ची को उनसे साथ कुछ गलत हुआ है ऐसी आशंका हुई। माता-पिता के पूछने पर मासूम ने अपने साथ हुई गलत हरकत के बारे में बताया। इसके बाद बच्ची के परिवार वालों ने जालना शहर के सदर बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मेडिकल रिपोर्ट में हुई दुष्कर्म की पुष्टि

जालना पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर घटनास्थल के आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी का पता लगाया। इसके बाद संदिग्ध आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जालना पुलिस उपाधीक्षक (DSP) अनंत कुलकर्णी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को गुरुवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com