Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कमरतोड़ महंगाई और अपराध में नागपुर के नंबर 2 होने पर फूटा गुस्सा; विदर्भ राज्य आंदोलन समिति का उग्र प्रदर्शन

Nagpur Inflation Protest: महंगाई और बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में गणेशपेठ बस स्टैंड के सामने रास्ता रोको आंदोलन किया गया। पुलिस ने 17 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 09, 2026 | 05:21 PM

महंगाई विरोध प्रदर्शन, रास्ता रोको आंदोलन, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Traffic Jam Inflation Protest: नागपुर में बढ़ती कमरतोड़ महंगाई और बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ विदर्भ राज्य आंदोलन समिति ने रास्ता रोको आंदोलन किया। तनाव की स्थिति बनते देख पुलिस ने 17 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया। युवा आघाड़ी के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश मासुरकर के नेतृत्व में गणेशपेठ बस स्टैंड के सामने आंदोलनकारियों ने रास्ता जाम कर दिया।

बस स्टैंड के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जब हटाने का प्रयास किया तो आंदोलनकारियों के साथ धक्कामुक्की शुरू हो गई। तब पुलिस ने एक-एक कर उन्हें गिरफ्तार करना शुरू किया और 17 को अरेस्ट कर लिया गया।

महंगाई और बढ़ते अपराध के विरोध में उग्र रास्ता रोको आंदोलन

2 घंटों तक आपाधापी चलती रही जिससे पूरे इलाके का यातायात ठप सा हो गया था। जमकर लगे नारे आंदोलनकारियों का कहना था कि केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण आवश्यक वस्तुओं, ईंधन तथा घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। महंगाई चरम पर पहुंच गई है जिससे आम लोगों का जीवन कठिन हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर में गोवंश संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई; अपराध शाखा ने बीफ व्यापारी को लिया हिरासत में

कुरखेड़ा में आदिवासी समाज का बड़ा मोर्चा, अमित शाह के वनवासी संबोधन पर जताया विरोध

ओबीसी जनगणना विवाद: चंद्रपुर प्रशासन ने मांगा सहयोग, महासंघ ने आंदोलन वापस लेने से किया इनकार

संभाजीनगर में तलाठी भर्ती के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी; जिला प्रशासन ने नागरिकों को किया सतर्क

वहीं राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार नागपुर शहर देश में अपराध के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है जो विदर्भ और नागपुरवासियों के लिए अत्यंत चिंता और पीड़ा का विषय है। इसी के विरोध में विराआंस द्वारा उग्र ‘रास्ता रोको’ आंदोलन किया गया।

आंदोलन शुरू होने से पहले समिति के कार्यकर्ताओं ने गणेशपेठ बस स्टैंड के सामने धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जनता की रक्षा न कर सकने वाली सरकार और प्रशासन मुर्दाबाद, यह महंगाई, यह कालाबाजारी सरकार की नाकामी है, गुन्हेगारीमुक्त नागपुर बनना ही चाहिए… जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इन्हें हिरासत में लिया गया, आंदोलन की दी चेतावनी

जिन 17 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया उनमें मुकेश मासुरकर, शहर अध्यक्ष नरेश निमजे, महिला अध्यक्ष ज्योति खांडेकर, युवा आघाड़ी शहर अध्यक्ष गिरीश तितरमारे, जया चातुरकर, माधुरी चौहान, हरिभाऊ पानबुडे, कांचन करांगले, बंद्रशेखर पुरी, भरत बाविस्टाले, रहमान शेख, सुनील खंडेलवाल, तारेश दुरुगकर, मनीषा पुरी, लता अवजेकर, नीलकंठराव अंभोरे और विलास सूर्यवंशी शामिल थे।

यह भी पढ़ें:-‘एक वकील-एक वोट’ मामला: जवाब नहीं तो आपत्ति नहीं मानी जाएगी, हाई कोर्ट की बार एसोसिएशनों को चेतावनी

मासुर ने कहा कि नागपुर का अपराध के मामले में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असफल रही है। चेतावनी दी कि यदि सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं करती तो तीव्र और उग्र आंदोलन किए जाएंगे। आंदोलन में राहुल बंसीड, श्याम अवथडे, वसंतराव वैद्य, विठ्ठलराव मानकर, अक्षय लाड, रामखिलावन बैरागी, संजय चौधरी, असरफ अली, शालिनी खडसे, रामेश्वर मोहबे, अमोल रडके सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Inflation protest at ganeshpeth bus stand causes traffic jam in nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2026 | 05:21 PM

Topics:  

  • Law and Order
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Traffic Jam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.