अकोला में 31.28 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, वनाच्छादन बढ़ाने की तैयारी, जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने दिए निर्देश
Akola Plantation Drive: महाराष्ट्र सरकार के 33 प्रतिशत वनाच्छादन बढ़ाने के संकल्प के तहत अकोला जिले में इस वर्ष 31 लाख 28 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
Akola plantation drive (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Akola Environmental Protection: राज्य सरकार ने प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का 33 प्रतिशत तक वनाच्छादन बढ़ाने का संकल्प लिया है। इसी के अंतर्गत अकोला जिले में इस वर्ष 31 लाख 28 हजार पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने दिए। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य का वनाच्छादन 16.53 प्रतिशत और वृक्षाच्छादन 4.72 प्रतिशत है, यानी कुल 21.25 प्रतिशत।
इसे 33 प्रतिशत तक ले जाने से जलस्तर में वृद्धि, भूमि धूप में कमी और जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों पर नियंत्रण संभव होगा। बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनीता मेश्राम, महापालिका आयुक्त सुनील लहाने, जिला उपवनसंरक्षक सुमंत सोलंके, उपजिलाधिकारी विजय पाटिल, सामाजिक वनीकरण अधिकारी रोहित चौबे और जिला नियोजन अधिकारी राजेश सोनखासकर उपस्थित थे।
विभिन्न संस्थाओं सहयोग लिया जाए
जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने निर्देश दिए कि पौधारोपण अभियान में शासकीय यंत्रणाओं के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों का भी सहयोग लिया जाए। विद्यालयों, महाविद्यालयों और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी इस अभियान में सहभागी बनाया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
4 केस और 62 लाख का कर्ज, सालाना कितना कमाते हैं महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस? ADR की रिपोर्ट में खुला राज
Amravati News: श्री शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय में करियर कट्टा के तहत करियर संसद स्थापित
2029 की डेडलाइन पर संकट? जीएमआर को संचालन मिले एक माह, नागपुर एयरपोर्ट टर्मिनल नवीनीकरण में शुरुआती देरी
अकोला में जारी है जश्न का दौर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अकोला में कांग्रेस का विजय मार्च
परिपूर्ण नियोजन करने पर जोर
पौधारोपण के लिए स्थल चयन, स्थानीय प्रजातियों की प्राथमिकता का परिपूर्ण नियोजन किया गया। बैठक में अभियान के विभिन्न चरणों और नियोजन पर विस्तार से चर्चा की गई।
