पातुर-मेडशी मार्ग पर छापा, 2,500 लीटर ईंधन और टैंकर सहित 17.47 लाख रु. का माल जब्त
Fuel Seizure: अकोला के पातुर-मेडशी मार्ग पर जिला आपूर्ति विभाग ने एक गोदाम पर छापा मारकर करीब 2500 लीटर अवैध ज्वलनशील पदार्थ और एक टैंकर सहित 17.47 लाख रुपये का माल जब्त किया है।
- Written By: केतकी मोडक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Fuel and a Tanker Worth ₹17.47 Lakhs Seized In Akola: अकोला जिला प्रशासन के निर्देश पर ज्वलनशील एवं पेट्रोलियम पदार्थों के अवैध भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला आपूर्ति विभाग ने पातुर-मेडशी मार्ग स्थित एक गोदाम पर बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान लगभग 2,500 लीटर पेट्रोलियम सदृश ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया गया, जबकि कुल 17 लाख 47 हजार 800 रु। मूल्य का माल जब्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अकोला जिले के जिलाधिकारी वर्षा मीणा द्वारा जिले में पेट्रोलियम एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थों के अवैध भंडारण पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में जिला आपूर्ति विभाग को गोपनीय सूचना मिली थी कि पातुर-मेडशी महामार्ग पर शेतकरी ढाबा के सामने स्थित एक टिनशेड गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ संग्रहित किया गया है। सूचना के आधार पर सोमवार शाम आपूर्ति विभाग की टीम ने मौके पर छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान गोदाम में करीब 2 से 2.5 हजार लीटर पेट्रोलियम सदृश पदार्थ का भंडारण पाया गया, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने पंचों की उपस्थिति में पंचनामा किया तथा जांच के लिए पदार्थ के तीन सैम्पल अलग-अलग प्लास्टिक बोतलों में भरकर सीलबंद किए।
सम्बंधित ख़बरें
पहला चरण खत्म, नागपुर में 11वीं प्रवेश का ट्रेंड साफ; सबसे ज्यादा छात्रों की पसंद बना साइंसc
Pune Water Crisis 2026: पुणे में 15% पानी कटौती की तैयारी, जल संकट को लेकर बढ़ी चिंता
महावितरण का बड़ा धमाका! कोंकण डिवीजन में 43 लाख स्मार्ट मीटर लगे, रायगड के इस ऑफिस में 100% काम पूरा
परीक्षा अव्यवस्था पर नागपुर विश्वविद्यालय में NSUI का जोरदार प्रदर्शन, परीक्षा विभाग पर उठाए सवाल
दो ने व्यवसाय संचालित करने की बात स्वीकार की
मौके पर मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम मोहम्मद समीर मोहम्मद हाशम, निवासी हमजा प्लॉट, जिलानी किराना के पास, वाशिम रोड, अकोला तथा मोहम्मद सोहेल मोहम्मद जहूर, निवासी फिरदोस कॉलोनी, लकड़गंज, अकोला बताए, दोनों ने उक्त व्यवसाय से जुड़े होने की बात स्वीकार की। फिलहाल प्रशासन यह जांच कर रहा है कि उनके पास इस प्रकार के पदार्थों के भंडारण और व्यापार के लिए आवश्यक वैध अनुमति एवं दस्तावेज हैं या नहीं।
यह भी पढे़ं:- परीक्षा अव्यवस्था पर नागपुर विश्वविद्यालय में NSUI का जोरदार प्रदर्शन, परीक्षा विभाग पर उठाए सवाल
17.47 लाख रु. का माल किया जब्त
कार्रवाई में 200 लीटर क्षमता की 11 भरी हुई टंकियां, एक आंशिक रूप से भरी टंकी, 200 लीटर क्षमता के खाली इम, दो मोटर पंप, माघ उपकरण, एक खराब डीजल नोडल मशीन, घरेलू गैस सिलेंडर एवं चूल्हा, 20 लीटर क्षमता के चार खाली कैन तथा इंडियन ऑयल अंकित 12 केएल क्षमता वाला टैंकर (क्र. एमएच-04 इंवाय-8287) सहित कुल लगभग 17 लाख 47 हजार 800 रु। मूल्य का माल जब्त किया गया।
यह कार्रवाई जिलाधिकारी वर्षा मीणा के मार्गदर्शन में जिला आपूर्ति अधिकारी रविंद्र यन्नावार, निरीक्षण अधिकारी शीतल मोरखेडे, पराग खंडारे तथा तहसील कार्यालय पातुर के कनिष्ठ लिपिक अक्षय गोरे सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से की।
