अकोला में कच्ची शराब की भट्टीयों पर पुलिस का रेड, 1 लाख से भी अधिक का माल नष्ट, अपराधी कर रहे थे अवैध कारोबार

Akola Crime News: उरल पुलिस ने लोहारा गांव में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर छापा मारकर 1 लाख 500 रु मूल्य का महुआ का सड़वा और कच्ची शराब नष्ट की। इस कार्रवाई में 3 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
akola police raid illicit liquor distillery lohara destroy liquor worth lakhs
जब्त शराबों को नष्ट करती पुलिस (सोर्सः एआइ)
Published on
Updated on

Akola Police Raid: उरल पुलिस थाना क्षेत्र के लोहारा गांव में  कच्ची शराब भट्टी पर पुलिस ने मारा छापा शराब भट्टी पर पुलिस का छापा 1 लाख रु से अधिक का माल नष्ट, 3 पर कार्रवाईअकोला, ब्यूरो। उरल पुलिस थाना क्षेत्र के लोहारा गांव स्थित मन नदी के किनारे संचालित अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भट्टी ध्वस्त कर दी।

इस कार्रवाई में करीब 1 लाख 500 रु। मूल्य का महुआ का सड़वा तथा हाथभट्टी से निर्मित कच्ची शराब जब्त कर नष्ट की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उरल पुलिस ने लोहारा परिसर में मन नदी के पात्र में चल रहे अवैध देशी शराब निर्माण और बिक्री की सूचना मिलने पर छापामार कार्रवाई की।

इतने लाख रुपये से अधिक का माल जब्त

पुलिस को सूचना मिली थी कि लोहारा परिसर में मन नदी के पात्र में अवैध रूप से देशी शराब तैयार कर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर उरल पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से 54,500 रुपये तथा 46 हजार रुपये मूल्य का महुआ सड़वा और कच्ची शराब बरामद की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1 लाख 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने पूरी सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया ताकि उसका दोबारा उपयोग न किया जा सके।

इतने आरोपियों के हुआ खिलाफ मामला दर्ज

इसके अलावा पुलिस ने मोरगांव भाकरे निवासी स्वप्निल शिरसाट के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी गई 1,200 रु। मूल्य की देशी शराब जब्त कर उसके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपनिरीक्षक गणेश कायंदे, एएसआई श्रीकृष्ण सोलंके, राजा बचे, भाऊराव मोहाडे तथा पुलिस कर्मी विकास राठोड और योगेश राठोड ने संयुक्त रूप से की।पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com