Akola News: अकोला में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में AAP का हस्ताक्षर अभियान
Ethanol Blended Petrol: अकोला में आम आदमी पार्टी ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की बिक्री के विरोध में विभिन्न पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान और प्रदर्शन किया।
अकोला आम प्रदर्शन तस्वीर (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola AAP Protest: आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यभर में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की बिक्री के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत महानगर में मंगलवार को पार्टी के शहराध्यक्ष हाजी मसूद अहमद खान के नेतृत्व में विभिन्न पेट्रोल पंपों पर इथेनॉल पेट्रोल के विरोध में आंदोलन चलाकर हस्ताक्षर अभियान और प्रदर्शन किए गए।
यह अभियान गांधी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप से शुरू किया गया। महानगर अध्यक्ष हाजी मसूद अहमद खान की पहल पर आयोजित इस हस्ताक्षर अभियान में अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में हाथ में पोस्टर लेकर उपस्थित होकर हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए।
इथेनॉल पेट्रोल के विरोध में आप का आंदोलन
इस दौरान पेट्रोल उपभोक्ताओं के हस्ताक्षर जुटाए गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वजीफदार पेट्रोल पंप, कारमेल चौक पेट्रोल पंप तथा अन्य पेट्रोल पंपों पर भी यह अभियान चलाकर नागरिकों को इस इथेनॉल पेट्रोल के घातक परिणाम की जानकारी दी।
सम्बंधित ख़बरें
पटरी पर लौटी रफ्तार! दक्षिण-पूर्व घाट पर फिर दौड़ेगी डेक्कन क्वीन और इंटरसिटी एक्सप्रेस, देखें रेलवे का अपडेट
जलापूर्ति योजना पर सीएम फडणवीस सख्त, अधिकारियों को निर्देश- छत्रपति संभाजीनगर को समय पर दें शुद्ध पानी
सीएम देवेंद्र फडणवीस की किसानों को डबल सौगात, कर्जमाफी के बाद 48 हजार करोड़ के बिजली बिल भी माफ
अकोला में शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए विशेष सर्वे अभियान, आयु अनुरूप मिलेगा प्रवेश
ये भी पढ़े: शरद पवार कभी इधर जाते हैं, कभी उधर, परिसीमन बिल पर सुप्रिया सुले के बयान से भड़की कांग्रेस
अकोला में जुटे कार्यकर्ता
इस हस्ताक्षर अभियान में आम आदमी पार्टी के प्रा. ठाकरे, अरविंद कांबले, गजानन बुलुकले, अशोक शेगोकार, अरमान खान पठान, आकीब खान, सलीम देशमुख, रफीक खान, इर्शाद खान, रहेमान खान, श्रावण रंगारी, माणिक मोरे सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
