रायगड: जल्द पूरा होगा दिघी जेटी प्रोजेक्ट! मंत्री नितेश राणे बोले- महाड में बनेगी मछली बाजार बिल्डिंग

Dighi Jetty project: महाराष्ट्र के रायगड में स्थानीय मछुआरों के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिघी जेटी परियोजना और गाद हटाने का काम मॉनसून के तुरंत बाद तेजी से पूरा करने का सरकारी आदेश जारी हुआ।
Minister Nitesh Rane On Dighi Jetty project
बैठक में मौजूद मंत्री नितेश राणे, मंत्री अदिति तटकरे व अन्य (सोर्स: एक्स@NiteshNRane)
Updated on

Minister Nitesh Rane On Dighi Jetty project: महाराष्ट्र के रायगड जिले के श्रीवर्धन तालुका में दिघी जेटी प्रोजेक्ट को लेकर मंत्रालय में एक अहम समीक्षा बैठक हुई। मत्स्य पालन और बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मछुआरों की इस बुनियादी जरूरत को मॉनसून खत्म होते ही बिना किसी देरी के पूरा किया जाए।

महाराष्ट्र सरकार के मत्स्य पालन और बंदरगाह मंत्री नितेश राणे की अध्यक्षता में मंत्रालय स्थित उनके कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक दिघी मछुआरा जेट्टी परियोजना की वर्तमान स्थिति और तटीय क्षेत्र में जमा गाद को हटाने के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में स्थानीय मछुआरों को आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया।

दिघी मछुआरा जेटी प्रोजेक्ट के लिए मिली प्रशासनिक मंजूरी

मंत्री नितेश राणे ने निर्देश दिया कि रायगड जिले के श्रीवर्धन तालुका में दिघी स्थित जेटी प्रोजेक्ट का मॉनसून के मौसम के तुरंत बाद पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह स्थानीय मछुआरों के लिए बहुत जरूरी है। बैठक के दौरान, महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि दिघी मछुआरा जेटी प्रोजेक्ट के लिए प्रशासनिक मंजूरी तो मिल गई है, लेकिन टेंडर प्रक्रिया में देरी हो रही है। जेटी क्षेत्र में गाद हटाने के काम के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई।

मंत्री नितेश राणे ने भरोसा दिलाया कि जेटी की मरम्मत और गाद हटाने का काम जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि मछुआरों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक सुविधाएँ सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए।

बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे, मत्स्य पालन आयुक्त और महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड के सीईओ पी. प्रदीप, महाराष्ट्र मत्स्य विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रकाश खापले और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

महाड में बनेगी आधुनिक मछली बाजार बिल्डिंग

बैठक में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत रायगड जिले के महाड शहर में एक आधुनिक मछली बाजार की इमारत बनाने के लिए जरूरी फंड उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रस्तावित मछली बाजार के निर्माण से जुड़े कई पहलुओं पर समीक्षा की गई।

मंत्री नितेश राणे ने अधिकारियों को मछली बाजार के इमारत प्रोजेक्ट के लिए एक विस्तृत और व्यापक प्रस्ताव तैयार करने और आगे की कार्रवाई के लिए 15 दिनों के भीतर सरकार को सौंपने के निर्देश दिए गए। विधायक प्रवीण दरेकर, मत्स्य पालन आयुक्त पी. ​​प्रदीप, महाराष्ट्र मत्स्य विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रकाश खापले और महाड नगर परिषद के मुख्य अधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में हिस्सा लिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com