अकोट से मुर्तिजापुर तक भाजपा की जीत, कांग्रेस-वीबीए को भी सफलता, यहां देखें 6 शहरों का नतीजा
Akola News: अकोला जिले की नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा ने चार नगराध्यक्ष पदों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस और वीबीए को एक-एक सीट मिली। महिलाओं का नेतृत्व प्रमुख रहा।
- Written By: आकाश मसने
माया धुले, हर्षल साबले, वैशाली पालीवाल, अख्तर खातूर, सुलभा दुतोंडे (सोशल मीडिया)
Akola Municipal Election Results: अकोला जिले की पांच नगर परिषदों और एक नगर पंचायत के चुनाव परिणाम रविवार को घोषित हुए। मतगणना के बाद भाजपा ने चार नगर परिषदों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) को एक-एक स्थान मिला।
अकोट में माया धुले की जीत
अकोट नगराध्यक्ष पद पर भाजपा की माया धुले ने 15,928 मतों के साथ जीत दर्ज की। एमआईएम की सैयद फिरोजाबी शरीफ 10,657 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
मुर्तिजापुर में हर्षल साबले विजयी
मुर्तिजापुर नगराध्यक्ष पद पर भाजपा के हर्षल साबले ने 8,821 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वीबीए के शेख इमरान शेख खली 8,103 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम: विकास योद्धा मंच और भाजपा का शानदार प्रदर्शन, भाजपा ने जीती 11 सीटें
मानसून की देरी से अकोला में गहराया जल संकट, 57 गांवों की जीवनरेखा उमा प्रकल्प अंतिम स्तर पर
Akola: खामगांव के व्यापारी से 25 लाख की लूट, पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया मामला
पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले पति को 7 साल की सजा, 5 आरोपी बरी
तेल्हारा और हिवरखेड़ में भाजपा का वर्चस्व
तेल्हारा नगराध्यक्ष पद पर भाजपा की वैशाली पालीवाल ने 4,694 मतों से जीत दर्ज की। वहीं हिवरखेड़ में भाजपा की सुलभा दुतोंडे ने 4,990 मतों के साथ विजय हासिल की। दोनों स्थानों पर शिवसेना उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे।
कांग्रेस और वीबीए को भी सफलता
बालापुर नगराध्यक्ष पद पर कांग्रेस की आफरीन परवीन मो. जमीर ने 12,744 मतों से जीत दर्ज की। वहीं बार्शीटाकली नगर पंचायत में वीबीए की अख्तर खातून ने 9,193 मतों से विजय हासिल की।
भाजपा में उत्सव का माहौल
चार नगराध्यक्ष पदों पर जीत के बाद भाजपा संगठन ने विजय उत्सव मनाया। इसमें भाजपा के विधायक और पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने इस जीत का श्रेय संगठनात्मक मजबूती और जनता के विश्वास को दिया।
यह भी पढ़ें:- अमरावती जिले में बड़ा उलटफेर, कई विधायकों के गढ़ ढहे, नए चेहरों को मिला मौका
पार्षदों में भी भाजपा सबसे आगे
अकाेला जिले की पांच नगर परिषदों और एक नगर पंचायत में कुल 142 पार्षद चुने गए। इनमें भाजपा के 55, कांग्रेस के 20, वीबीए के 23, शिवसेना शिंदे गुट के 7, एनसीपी के 7, एमआईएम के 7, शिवसेना उबाठा के 6, प्रहार के 3, शेतकरी वंचित के 4 और निर्दलीय 12 पार्षद शामिल हैं। सर्वाधिक पार्षद भाजपा के चुने गए हैं।
महिला नेतृत्व का उदय
आरक्षण के चलते जिले की चार नगर परिषदों और एक नगर पंचायत में महिलाएं नगराध्यक्ष बनीं। केवल एक स्थान पर पुरुष उम्मीदवार विजयी हुआ। इस परिणाम ने स्थानीय राजनीति में महिला नेतृत्व को मजबूत किया है।
