Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला मनपा चुनाव की उलटी गिनती शुरू! 20 दिसंबर तक लागू हो सकती है आचार संहिता

Akola Election News: अकोला मनपा चुनाव की आहट तेज, 20 दिसंबर तक आचार संहिता लागू हो सकती है। BJP ने उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार शुरू किए, अन्य दल अब भी असमंजस में।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Dec 07, 2025 | 12:20 PM

अकोला महानगरपालिका (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Local Body Elections: अकोला जिले की 4 नगर पालिकाओं और 1 नगर पंचायत के लिए मतदान हो चुका है तथा मतगणना की तैयारी चल रही है। इसी बीच अकोला महानगरपालिका चुनाव की आहट तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने सीधे इच्छुकों से आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है, जिससे अन्य दलों को झटका लगा है। फिलहाल सभी प्रमुख दल ‘एकला चलो रे’ की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, शीतकालीन अधिवेशन के बाद 16 से 20 दिसंबर के बीच आचारसंहिता लागू होने की संभावना है। भाजपा ने सभी प्रभागों के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 6 दिसंबर तक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तय की। इसके बाद छानबीन कर शीघ्र ही साक्षात्कार भी लिए जाएंगे। अकोला मनपा में पिछले ढाई वर्षों से प्रशासक राज है, उससे पहले भाजपा सत्ता में थी। इस बार भाजपा ने 60 से अधिक पार्षद जीताने का संकल्प लिया है।

शिवसेना के दोनों गुट की स्थिति

  • शिवसेना के शिंदे गुट ने अभिजीत अडसूल को जिला संपर्क प्रमुख नियुक्त किया है।
  • शिवसेना ने भी बैठकों को गति दी है और चुनावी तैयारी का आकलन किया है।
  • भाजपा के साथ गठबंधन की इच्छा जताने के बावजूद उन्हें बैठक का निमंत्रण नहीं मिला है।
  • ऐसे में शिवसेना ने सभी प्रभागों में स्वबल पर उतरने की तैयारी शुरू कर दी है।
  • राकां अजीत पवार गुट भी उम्मीदवारों की जांच कर रहा है, लेकिन अभी भी असमंजस की स्थिति में है।

शिवसेना उबाठा गुट और महाविकास आघाड़ी

शिवसेना उबाठा गुट ने अकोला महानगरपालिका चुनाव के लिए जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट), कांग्रेस और उबाठा गुट की बैठक हो चुकी है, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। इसलिए उन्होंने खुद को परखना शुरू कर दिया है।

  • 20 तक लागू हो सकती आचार संहिता
  • 6 तक आवेदन जमा करने की तिथि

कांग्रेस में उत्साह

कांग्रेस ने भी इस बार अधिक सदस्य जीताने का लक्ष्य रखा है। अकोला पश्चिम के विधायक साजिद खान पठान ने बैठकों और जनसंपर्क पर जोर दिया है। कांग्रेस ने इच्छुक उम्मीदवारों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है।

पिछली मनपा का बलाबल

पार्टी संख्या
भाजपा 48
कांग्रेस 13
शिवसेना 8
राकांपा 5
VBA 3
AIMIM 1

Akola municipal election code of conduct bjp candidate selection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 07, 2025 | 12:20 PM

Topics:  

  • Akola
  • Akola News
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

कपास पर कीटों का बढ़ा प्रकोप, वर्धा में आर्थिक संकट से घिरे किसान, तुअर पर मंडरा रहा खतरा

2

दूध-खोवा नहीं…फिर भी दुकानों में मिठाई, यवतमाल में मिलावट का धंधा तेज, कब खुलेगी FDA की नींद?

3

न स्कॉलरशिप, न यूनिफॉर्म…महाराष्ट्र में बच्चों के साथ अन्याय! सरकारी स्कूलों की खुली पोल

4

नासिक बनेगा इंडस्ट्रियल हब!CPRI लैब और डिफेंस इनोवेशन सेंटर, नासिक में तेजी से बढ़ेगा निवेश

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.