Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला मनपा की बड़ी वसूली: अंतिम दिन उमड़ी भीड़, साल भर में वसूले 84.87 करोड़; अब भी 130 करोड़ का बकाया

  • Author By manoj choubey | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 05, 2026 | 05:15 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Municipal Corporation News: अकोला चालू आर्थिक वर्ष के अंतिम दिन अकोला महानगरपालिका में संपत्ति कर भरने वालों की भीड़ उमड़ी। करदाताओं ने बड़ी संख्या में कर का भुगतान किया, जिसके चलते वर्षांत तक कुल 84 करोड़ 87 लाख रुपये की वसूली हुई। वसूली 41 प्रश रही।

हालांकि अब भी मनपा के सामने 130 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया कर वसूलने की चुनौती बनी हुई है। मनपा ने वर्ष 202526 में कुल 283 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य रखा था। इसमें 127.85 करोड़ रुपये बकाया कर और 80.69 करोड़ रुपये चालू कर शामिल था।

बकाया कर पर प्रति माह 2 प्रश यानी सालाना 24 प्रश ब्याज लगाया जाता है। नागरिकों पर ब्याज का बोझ न पड़े, इसके लिए वर्षभर कई बार अभय योजना लागू की गई। यह योजना 31 मार्च तक जारी रही।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा पुलिस का बड़ा एक्शन: जिले भर में जुआरियों और शराब माफियाओं पर नकेल; 2.68 लाख का माल जब्त, 26 गिरफ्तार

तुमसर में IPL सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश; LCB की छापेमारी में 4 सटोरियों पर केस, नकदी व मोबाइल जब्त

मदरसों पर सीधे चलाएं बुलडोजर, नांदेड़ में BJP नेता के बयान से मची खलबली, पुलिस ने लिया संज्ञान

Amravati Noor Nagar में सड़क डामरीकरण का भूमिपूजन: विधायक सुलभा खोडके की निधि से 8 लाख की लागत से सुधरेगी राह

अकोला (Akola) नागरिकों की सुविधा के लिए प्रशासन ने शनिवार, रविवार और छुट्टी के दिनों में भी कर भुगतान की व्यवस्था की। 31 मार्च को संपत्ति कर और जल कर भरने के लिए नागरिकों ने मनपा के पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण चारों जोन कार्यालयों के साथ मुख्य कार्यालय में भीड़ लगाई।

कई नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से कर भरा, जबकि कुछ ने नगद और कुछ ने धनादेश के जरिए भुगतान किया। इस प्रकार कुल 84.87 करोड़ रुपये की वसूली दर्ज की गई।

करदाताओं की सक्रियता ऑनलाइन भुगतान की सुविधा और अभय योजना के चलते करदाताओं को राहत मिली। कई नागरिकों ने समय पर कर भरकर ब्याज से बचाव किया। प्रशासन का कहना है कि नागरिकों को कर भुगतान के लिए लगातार जागरूक किया गया और उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

पाइंटरआगे की चुनौती अब भी मनपा के सामने 130 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया कर वसूलने का दबाव है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आने वाले महीनों में कर वसूली पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बकाया कर वसूलने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे और नागरिकों को समय पर कर भरने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस प्रकार चालू वर्षांत में करदाताओं की सक्रियता से मनपा को बड़ी वसूली हुई, लेकिन बकाया कर का बोझ अभी भी वित्तीय स्थिति पर भारी है।

Akola municipal corporation property tax collection recovery target 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2026 | 04:58 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.