भंडारा पुलिस का बड़ा एक्शन: जिले भर में जुआरियों और शराब माफियाओं पर नकेल; 2.68 लाख का माल जब्त, 26 गिरफ्तार
भंडारा में पुलिस ने जुआ और अवैध शराब पर की कार्रवाई, 26 आरोपियों पर मामला दर्ज, 2.68 लाख का माल जब्त।
Bhandara Illegal Liquor News: भंडारा जिले में जुआरियों और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 2,68,175 रुपये का माल जब्त किया है। इस दौरान 26 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज किए गए हैं।
अभियान के तहत करडी और लाखांदुर पुलिस ने सट्टा गतिविधियों पर कार्रवाई की। करडी में राजू लाऊत्रे को सट्टापट्टी लिखते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया, जबकि लाखांदुर के पिंपलगांव में चंद्रशेखर जांभुलकर के पास से सट्टा सामग्री और नकदी जब्त की गई।
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई सबसे व्यापक रही। वरठी पुलिस ने फरार आरोपी कैलाश बन्सोड के ठिकाने से करीब 1.40 लाख रुपये मूल्य का 700 किलो महुआ फूल का सड़वा रसायन और लोहे के ड्रम जब्त किए। साकोली में रामेश्वर तोंडफोडे के पास से 22 हजार रुपये से अधिक कीमत की देशी-विदेशी शराब बरामद हुई।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में प्याज किसानों का महाआक्रोश! मुंबई-आगरा हाईवे जाम, रोहित पवार सहित कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में
रायगढ़ में सबसे ज्यादा वोटर, कोंकण एमएलसी सीट पर भाजपा-एनसीपी के बीच बढ़ी सियासी हलचल
जनगणना ड्यूटी में आनाकानी की तो खैर नहीं; नागपुर मनपा आयुक्त का आदेश- सीधे दर्ज करें FIR
‘बकरीद से पहले बवाल’, पूनम क्लस्टर में कुर्बानी शेड को लेकर चले लात-घूंसे, पुलिस छावनी में तब्दील मीरा रोड
कारधा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अंकित कोचे, सुभाष भांडारकर और अजय गोस्वामी सहित अन्य आरोपियों को पकड़कर हाथभट्टी व अंग्रेजी शराब जब्त की। वहीं जवाहरनगर में वैशाली मेश्राम और आदर्श कोल्हटकर के पास से महुआ शराब बरामद की गई।
इसके अलावा तुमसर, आंधलगांव, सिहोरा, गोबरवाही, लाखनी, पालांदुर और पवनी क्षेत्रों में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई अवैध शराब विक्रेताओं पर केस दर्ज किए। कुछ मामलों में महिलाएं भी अवैध शराब बेचते हुए पाई गईं।
भंडारा (Bhandara) पुलिस ने इस अभियान में देशी-विदेशी शराब, महुआ से बनी कच्ची शराब, मोटरसाइकिल और शराब निर्माण में उपयोग होने वाला कच्चा माल बड़ी मात्रा में जब्त किया है।
