Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तुमसर में IPL सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश; LCB की छापेमारी में 4 सटोरियों पर केस, नकदी व मोबाइल जब्त

  • Author By Anuj Sahu | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 05, 2026 | 04:40 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara IPL News: भंडारा आईपीएल क्रिकेट मैचों के दौरान तुमसर शहर में चल रहे सट्टेबाजी के कारोबार पर स्थानीय अपराध शाखा LCB ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टायटन्स के बीच खेले जा रहे मैच पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मुकेश भजिया सेंटर पर कार्रवाईस्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक नितीन चिंचोलकर को तुमसर के मुकेश भजिया सेंटर पर ऑनलाइन सट्टेबाजी (IPL)की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर छापा मारा, जहां शिवाजी नगर, तुमसर निवासी मुकेश दिलीप मदारकर 21 को मोबाइल के जरिए सट्टा चलाते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया।

मोबाइल चैट से अन्य आरोपी उजागरपुलिस ने आरोपी के पास से विवो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त कर उसकी जांच की। जांच के दौरान सट्टे के पैसों के लेनदेन से जुड़े अन्य तीन आरोपियों के नाम सामने आए, जिनमें गोंदिया निवासी संजू पटले, शिवाजी नगर, तुमसर निवासी नवीन अग्रवाल 38 और तुमसर निवासी जय हंसराज साठवणे 35 शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मदरसों पर सीधे चलाएं बुलडोजर, नांदेड़ में BJP नेता के बयान से मची खलबली, पुलिस ने लिया संज्ञान

Amravati Noor Nagar में सड़क डामरीकरण का भूमिपूजन: विधायक सुलभा खोडके की निधि से 8 लाख की लागत से सुधरेगी राह

Riddhapur News: जिप उर्दू स्कूल मोर्शी तहसील में प्रथम; 3 लाख का पुरस्कार

Sambhajinagar: बायोमिक्स उत्पाद की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि, कृषि विश्वविद्यालय की आय व किसानों को मिला लाभ

पुलिस ने मुख्य आरोपी से एक मोबाइल फोन और नकद रकम सहित कुल 26,500 रुपये का माल जब्त किया है। इस मामले में तुमसर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उक्त कार्रवाई पुलिस उपनिरीक्षक प्रवीण पाटील, कैलास पटोले, अंकुश गाढवे और सूरज गभने की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दी। मामले की आगे की जांच तुमसर पुलिस द्वारा की जा रही है।

Bhandara tumsar ipl betting raid lcb police action cricket bookies arrest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2026 | 04:22 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • IPL 2026
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.