अकोला मनपा की बड़ी तैयारी: बारिश से निपटने के लिए 4 जोनवार आपदा प्रबंधन दल गठित
Akola Monsoon Preparedness: अकोला महानगरपालिका ने मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने के लिए 4 जोनवार विशेष आपदा प्रबंधन दल गठित किए हैं, जिससे नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके।
Akola Municipal Corporation (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Akola Municipal Corporation: मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अकोला महानगरपालिका प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहरवासियों को आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिणइन चार जोन के लिए विशेष आपदा प्रबंधन दलों का गठन किया गया है।
यह निर्णय महापौर शारदा रणजीत खेडकर की अध्यक्षता तथा मनपा आयुक्त सुनील लहाने की उपस्थिति में आयोजित विशेष बैठक में लिया गया। बैठक का आयोजन स्थायी समिति सभापति विजय अग्रवाल की पहल पर किया गया। मनपा प्रशासन के अनुसार, पूर्व जोन के प्रभाग क्रमांक 3, 4, 5, 6, 12 और 13 के लिए 45 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दल बनाया गया है। पश्चिम जोन के प्रभाग 8, 9, 10, 17 और 18 के लिए 41 अधिकारीकर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।
4 जोन में त्वरित प्रतिक्रिया दल सक्रिय
उत्तर जोन के प्रभाग 1, 2, 7 और 11 के लिए 39 तथा दक्षिण जोन के प्रभाग 14, 15, 16, 19 और 20 के लिए 29 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अलग दल गठित किया गया है। सहायक आयुक्त बने नोडल अधिकारीप्रत्येक जोन में संबंधित सहायक आयुक्त को नोडल अधिकारी एवं दल प्रमुख बनाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पिंपरी मनपा और सोसायटियों में बढ़ा टकराव, STP विवाद में पानी काटने की चेतावनी का हाउसिंग फेडरेशन द्वारा विरोध
ठाणे: गर्भवती महिला की जान से खिलवाड़! उल्हासनगर के सरकारी प्रसव अस्पताल की जांच रिपोर्ट ने खोली पोल
पुणे: चाकण इंडस्ट्रियल एरिया में हाहाकार; सुबह कटी बिजली देर रात तक नहीं आई, उद्योगपतियों में भारी आक्रोश
BMC को 3 हिस्सों में बांटें… कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई की बड़ी मांग, UCC पर भी दिया बड़ा बयान
अकोला में मानसून आपदा प्रबंधन मजबूत
उनके नेतृत्व में निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, नगररचना विभाग के कनिष्ठ अभियंता, लिपिक तथा स्वच्छता निरीक्षक कार्य करेंगे। सभी दलों को आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़े: चंद्रपुर मनपा चुनाव के 6 माह बाद भी विकास ठप, नेताओं की लड़ाई कोर्ट पहुंची; बुनियादी सुविधाओं को तरसी जनता
मनपा आयुक्त सुनील लहाने ने बताया कि शहर में किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए जोनवार आपदा प्रबंधन तंत्र तैयार किया गया है, जिससे नागरिकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
