अकोला मनपा चुनाव: 11 नवंबर को निकाला जाएगा प्रभाग आरक्षण का ड्रा
Akola News: मनपा चुनाव के लिए 11 नवंबर को प्रभाग आरक्षण का ड्रा निकाला जाएगा। इससे तय होगा कौनसा प्रभाग किसके लिए आरक्षित रहेगा। मतदाता सूची तैयार है, चुनाव कार्यक्रम जल्द घोषित होगा।
- Written By: पूजा सिंह
अकोला मनपा का प्रवेश द्वार
Akola Municipal Corporation Elections: 11 नवंबर को अकोला मनपा चुनाव को लेकर प्रभागों के आरक्षण का ड्रा निकाला जाएगा। कौनसा प्रभाग किसके लिए आरक्षित रहेगा, इस ओर इच्छुक प्रत्याशियों के साथ साथ विविध राजनीतिक पार्टियों की नजरें लगी हुई हैं। मनपा चुनाव की तैयारियां अब धीरे धीरे पूरी होती आ रही हैं।
मनपा चुनाव की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में 11 नवंबर की सुबह 11 बजे स्थानीय प्रमिलाताई ओक सभागृह में प्रभागों के आरक्षण का ड्रा निकाला जाएगा। इसके बाद यह बात स्पष्ट हो सकेगी कि कौनसा प्रभाग किसके लिए आरक्षित किया गया है। इसी आधार पर आनेवाले मनपा चुनाव में उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगे। मनपा की प्रभागवार प्रारुप मतदाता सूची 6 नवंबर को प्रकाशित होनेवाली थी।
11 नवंबर को निकाला जाएगा आरक्षण का ड्रा
अब 11 नवंबर को प्रभागों के आरक्षण का ड्रा निकाला जाएगा। इसी तरह विधानसभा की मतदाता सूची के अनुसार मनपा की मतदाता सूची तैयार की गई है। जिसमें 1 जुलाई तक पंजीयन किए गए मतदाताओं का समावेश रहेगा। प्रभागवार प्रारुप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद आपत्ति व सूचना मंगाई जाएगी। इसके बाद शीघ्र ही चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के संकेत दिखाई दे रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
अकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
अकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि 31 जनवरी 2026 तक स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव लिए जाएं। यह देखते हुए ऐसा लग रहा है कि मनपा के चुनाव जनवरी माह में हो सकते है। उस अनुसार अब मनपा के चुनाव करीब आ रहे हैं ऐसा लगता है।
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आरक्षण ड्रा तैयार
इस बारे में मनपा आयुक्त तथा प्रशासक डॉ. सुनील लहाने से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के निर्देशा नुसार दिनांक 11 नवंबर को मनपा के प्रभाग आरक्षण का ड्रा निकाला जाएगा। इसके लिए चुनाव विभाग द्वारा प्रशासकीय तैयारी पूरी कर ली गई है।
‘भाजपा पूरी तरह से तैयार’
मनपा चुनाव को लेकर बातचीत करने पर पूर्व महापौर तथा भाजपा के शहर विभाग के चुनाव प्रमुख विजय अग्रवाल ने कहा कि मनपा चुनाव को लेकर भाजपा संगठन पूरी तरह से तैयार है। मनपा चुनाव की दृष्टि से सभी समाजों के प्रत्याशी भाजपा के पास है। आनेवाले मनपा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा, यह विश्वास उन्होंने प्रकट किया।
